17 October : History of Today - 17 अक्टूबर : आज का इतिहास






 17 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 
 Important Events of 17 October 

•1797 - कैम्पो फॉर्मिओ की संधि ने पहले गठबंधन युद्ध को समाप्त कर दिया।

•1801 - बतवियन गणराज्य में एक तख्तापलट का आयोजन किया गया।

•1806 – हैती क्रांति के पूर्व नेता और हैती के सम्राट जैक्स प्रथम की उनके दमनकारी शासन के बाद हत्या कर दी गयी।

•1870 - कलकत्ता बंदरगाह को एक संवैधानिक निकाय प्रबंधन के तहत लाया गया।

•1878 – जॉन ए मैकडॉनाल्ड पांच वर्ष तक सरकार में विपक्ष की भूमिका निभाने के बाद एक बार फिर कनाडा के प्रधानमंत्री चुने गये।

•1888 - वैज्ञानिक थामस अल्वा एडिसन ने ऑप्टिकल फोनोग्राफ के पेटेंट के लिए आवेदन किया।

•1904 – बैंक ऑफ इटली को आम लोगों के लिए खोला गया।

•1912 - बुल्गारिया, यूनान और सर्बिया ने ओटोमन साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।

•1917 - प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटेन ने पहली बार जर्मनी पर हवाई हमले किये।

•1918 – युगोस्लाविया ने खुद को गणतंत्र देश घोषित किया।

•1919 - आल इंडिया खिलाफत दिवस का आयोजन।

•1920 – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना ताशकंद में की गयी।

•1933 – महान वैज्ञानिक अलर्बट अंस्टाइन ने जर्मनी छोड़ अमेरिका में शरण ली।

•1940 – महात्मा गांधी ने निजी सत्याग्रह की घोषणा की।

•1941 - द्वितीय विश्व युद्ध में पहली बार जर्मनी की पनडुब्बी ने एक अमेरिकी पोत पर हमला किया।

•1956 – इंग्लैंड में पहला बड़ा न्यूक्लियर पावर स्टेशन शुरू हुआ।

•1973 – तेल निर्यातक अरब देशों ने इस्राईल को तेल बेचने वाली कंपनियों और अमेरिका व ब्रिटेन पर प्रतिबंध लगा दिया।

•1977 – कनाडा ने संसद का लगातार सीधा टीवी प्रसारण शुरू किया।

•1979 - मदर टेरेसा को शांति के लिये नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।

•2000 - पश्चिम एशिया शांति वार्ता सम्पन्न, दोनों पक्ष बिल क्लिंटन के तीन सूत्रों पर सहमत।

•2003 - चीन ने अंतरिक्ष में एशिया के पहले और रूस के बाद तीसरे देश के रूप में अंतरिक्ष में मानव भेजने में सफलता प्राप्त की। 

•2003 - ब्रिटिश लेखक डीबीसी पियरे के पहले उपन्यास 'वेरनारन गॉड लिटिल' को प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार देने की घोषणा की गई।

•2003 - पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद का एक नेता गिरफ़्तार। 

•2003 - पाकिस्तान  के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ की हत्या की साजिश रचने वाले तीन आरोपियों को 10 वर्ष की जेल की सज़ा सुनाई गई।

•2004 - न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री क्लार्क भारत पहुँची। 

•2004 - गुआंतानामो बे बंदीगृह में अमेरिकी सैनिकों द्वारा बंदियों को अमानवीय यातनाएँ दिये जाने का रहस्योद्घाटन।

•2007 - आयरिश लेखिका एनी एनराइट को उनके उपन्यास 'द गेदरिंग' के लिए बुकर पुरस्कार प्रदान किया गया।

•2008- एकाधिकार व प्रतिबंधित व्यापार आयोग ने निजी एअर लांइस, किंगफिशर और जेट एयरवेज के गठबंधन की जाँच के आदेश किए।

•2009- हिंद महासागर में स्थित मालदीव ने पानी के अंदर दुनिया की पहली कैबिनेट बैठक कर सभी राष्टों को ग्लोबल वार्मिंग के ख़तरे से आगाह करने की कोशिश की।

•2019 - नीति आयोग ने पहली बार भारत नवाचार सूचकांक जारी किया। कर्नाटक शीर्ष पर, तमिलनाडु दूसरे और महाराष्‍ट्र तीसरे स्‍थान पर।

 17 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति 
 Famous Birthdays on 17 October 

•1817 – सैयद अहमद खां - अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक ।

•1877 - सिस्टर यूप्रासिआ - भारतीय ईसाई महिला संत।

•1892 - आर. के. शनमुखम चेट्टी - राजनीतिज्ञ एवं स्वतंत्र भारत के पहले वित्त मंत्री थे।

•1923 – शिवानी - प्रसिद्ध लेखिका / उपन्यासकार।

•1927 - ख्वाजा शम्सुद्दीन अज़ीमी -  अध्यात्मवाद के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति के पाकिस्तानी विद्वान हैं। 

•1931 - एस सी जमीर - नागालैंड के पूर्व मुख्यमंत्री ।

•1936 - दूधनाथ सिंह - हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार

•1955 - स्मिता पाटिल - हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री

•1970 –  अनिल कुंबले - भारतीय किक्रेट टीम के पूर्व लेग स्पिनर और कप्तान। इन्होंने अपने करियर में 619 टेस्ट और 337 वनडे विकेट चटकाए।

 17 अक्टूबर को हुए निधन 
 Famous Deaths on 17 October 

•1906 - स्वामी रामतीर्थ - हिन्दू धार्मिक नेता थे, जो अत्यधिक व्यक्तिगत और काव्यात्मक ढंग के व्यावहारिक वेदांत को पढ़ाने के लिए विख्यात थे।

•1983 – रेमन्ड आरोन - फ़्रांस के समाज शास्त्री।

•2019 - एलिसिया अलोंसो - क्यूबा की बैले डांसर ।

 17 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 
 Important Events And Festivals of 17 October 


🔅 अन्तर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस ।
International Poverty elemination Day, अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस


🔅 विश्व आघात ( ट्रॉमा ) दिवस ।
WOrld trauma day, विश्व आघात दिवस, विश्व ट्रॉमा दिवस,


🔅 आल इंडिया खिलाफत दिवस 1919 ( स्मृति दिवस )।
ऑल इंडिया ख़िलाफ़त दिवस, ऑल इंडिया ख़िलाफ़त स्मृति दिवस, all india khilafat day, all india khilafat remembrance day,


                                  

01    02    03    04    05    06    07

 08    09    10    11    12    13    14 

15    16    17    18    19    20    21

22    23    24    25    26    27    28 

29    30    31 


• Historical Events of January

• Historical Events of February

• Historical Events of March

• Historical Events of April

• Historical Events of May 

• Historical Events of June

• Historical Events of July

• Historical Events of August

• Historical Events of September

• Historical Events of October

• Historical Events of November

• Historical Events of December