27 April : History of Today - 27 अप्रैल : आज का इतिहास



 27 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 
 Important events of April 27 

•1526 - मुगल साम्राज्य का शासक बाबर ने दिल्ली के सुल्तान को पराजित कर नया बादशाह बना।

•1662 - नीदरलैंड और फ्रांस ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किये।

•1748 - मुगल शासक मुहम्मद शाह का दिल्ली में निधन हुआ।

•1805 - अमेरिका के नौसैनिकों ने त्रिपोली के तटीय क्षेत्रों में हमला किया।

•1878 - कलकत्ता विश्वविद्यालय ने महिलाओं को विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में पात्रता के लिये पहली मंजूरी दी।

•1908 - लंदन में चौथे ओलंपिक खेल शुरू हुए।

•1940 - नाजियों ने पोलैंड के ओस्वीसिम में यातना शिविर का निर्माण शुरू किया।

•1941 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने एथेंस में प्रवेश किया।

•1942 - अमेरिका के आेकलाहोमा प्रांत में आये तूफान के कारण 100 लोग मारे गये।

•1960 - नेशनल डिफेंस कॉलेज की नयी दिल्ली में स्थापना।

•1960 — फ़्रांस के अधिकार वाला टोगो देश का भाग स्वतंत्र हो गया।

•1961 - अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने गामा किरणों के अध्ययन के लिये पृथ्वी की कक्षा में ‘एक्सप्लोरर 11’ लांच किया।

•1961 - सिएरा लियोन ने ब्रिटेन से स्वाधीनता की घोषणा की।

•1963 - क्यूबा के तत्कालीन प्रधानमंत्री फिदेल कास्त्रो 1963 में रूस की अपनी यात्रा के दौरान राजधानी मॉस्को पहुंचे.

•1967 - अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।

•1972 - अंतरिक्ष यान ‘अपोलो 16’ पृथ्वी पर वापस लौटा।

1976 — अबू धाबी में अरबी मुद्रा कोष की स्थापना की गई।

•1984 — लंदन के सेंट जेम्स स्क्वेयर पर स्थित लीबियाई दूतावास पर 11 दिन तक चले क़ब्ज़े का अंत हुआ और वहां बंधक बनाए गए कूटनयिक चलकर बाहर आ गए।

•1989 - बांग्लादेश में आये तूफान से 500 लोगों की मौत।

•1992 — ज़ाम्बिया का एक विमान जिसमे इस देश की फ़ुटबाल की राष्ट्रीय टीम सवार थी दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में विमान पर सवार सभी लोग मारे गये।

•1993 — एरीट्रिया को इथोपिया से स्वतंत्रता मिली एरिट्रिया में 30 वर्ष जन संघर्ष के बाद संयुक्त राष्ट्र संघ के निरीक्षण में एक जनमत संग्रह कराया गया जिसके बाद यह देश स्वतंत्र हो गया।

•1993 - अफगानिस्तानी विमान ‘एएनएस 32’ दुर्घटनाग्रस्त होने से 76 लोगों की मौत।

•1994 - दक्षिण अफ्रीका का स्वतंत्रता दिवस।

1999 - यूनेस्को द्वारा एक कोरियाई लोक गायक के नाम पर एक नये पुरस्कार अरिरंग की घोषणा।

•1999 - दक्षिण कोरिया एवं थाइलैंड के बीच प्रत्यर्पण संधि पर हस्ताक्षर।

•2005 - टुलुज (फ़्रांस) में एयरबस निर्मित दुनिया के सबसे बड़े विमान ए-380 ने पहली परीक्षण उड़ान भरी।

2006 — न्यूयॉर्क में फ्रीडम टॉवर का निर्माण शुरू हुआ।

•2008 - राजस्थान सरकार ने प्रत्येक ज़िला मुख्यालय पर विकलांगों के लिए मोबाइल् कोर्ट स्थापित करने का निर्णय लिया।

•2008 - मोरक्को की एक गद्दा फ़ैक्ट्री में आग लगने से 55 लोगों की मृत्यु।

•2008 - पाकिस्तान ने अपने विदेश सचिव रियाज मुहम्मद ख़ान को बर्ख़ास्त कर उनके स्थान पर चीन में पाकिस्तानके राजदूत सलमान बशीर को विदेश सचिव नियुक्त किया।

•2010 - यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने भारत के नागरिकों की पहचान का एक बड़ा सबूत बनने जा रहे यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर को अब नया ब्रांड नाम ‘आधार’ तथा नया लोगो पेश किया।

•2011 - अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने जन्म को लेकर हुए विवाद के बाद सार्वजनिक तौर पर जन्म प्रमाण पत्र की एक प्रति जारी की।

2011 — सत्य साईं बाबा को महासमाधि दी गई।

•2012 — यूक्रेन के द्निप्रोपेत्रोव्स्क में चार धमाकों में 27 मरे।

•2019 - श्रीलंका में तीन और धमाके, छापेमारी के दौरान आतंकी ने खुद को उड़ाया।

•2019 - हिमाचल प्रदेश में नीजी बस खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत।

•2020 - COVID-19 के कारण ऑस्ट्रेलिया में 27 जुलाई से 14 अगस्त तक होने वाले प्रमुख बहुपक्षीय हवाई युद्धाभ्यास पिच ब्लैक 2020 (Pitch Black 2020) को रद्द कर दिया गया।

•2020 - राजस्थान हाई कोर्ट ने प्रदेश की सभी अदालतों में जाति का उल्लेख नहीं करने का आदेश जारी किया ।



 27 अप्रैल जन्मे व्यक्ति 
 Famous Birthdays on 27 अप्रैल 

•1820 - प्रसिद्ध शिक्षाविद, दार्शनिक तथा समाजशास्त्री हरबर्ट स्पेन्सर का जन्म हुआ।

•1912 - महान अभिनेत्री जोहरा सहगल का जन्म हुआ।
Zohra Sehgal birthday, Zohra Sehgal birth anniversary, ज़ोहरा शेहगल का जीवन परिचय Biography of Zohara Sehgal
ज़ोहरा शेहगल का जीवन परिचय
Biography of Zohara Sehgal


•1920 - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सैनानी मनीभाई देसाई का जन्म हुआ।

•1922 -  अमेरिका के अभिनेता (द ऑड कपल ऐंड क्विंज़ी, मी) जैक क्लगमैन का जन्म हुआ।

•1949 - भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश पी. सतशिवम का जन्म हुआ।

•1947 - उत्तराखंड के सातवें मुख्यमंत्री हरीश रावत का जन्म हुआ।

 27 अप्रैल हुए निधन 
 Famous Deaths on 27 April 

•1882 - अमेरिका के दार्शनिक और लेखक रॉल्फ़ वाल्डो एमिरसन का निधन हुआ।

•1930 - केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक टी. के. माधवन का निधन।

•1960 - बंगाली लेखक राजशेखर बसु का निधन।

•1998 - वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव गुयेन वैन लिंह का निधन।

•2009 - हिंदी फिल्म अभिनेता, निर्देशक और निर्माता फिरोज खान का निधन।

•2010 - उड़िया फिल्म अभिनेता हेमंत दास का निधन।

•2014 - राकेश दीवाना - छोटे पर्दे के भारतीय अभिनेता, मोटापा घटाने के ऑपरेशन में समस्या से निधन।

•2017 - लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित हिन्दी फ़िल्म अभिनेता विनोद खन्ना का 70 वर्ष की आयु में निधन।




 27 अप्रैल के महत्वपूर्ण दिवस 
 Important Days on 27 April