26 April : History of Today - 26 अप्रैल : आज का इतिहास



 26 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 
 Important events of April 26 

1607 – केप हेनरी में पहले ब्रिटिश नागरिक ने अमेरिकी कालोनी की स्थापना की।

•1630 – विश्व का पहला लोज़ नामक समाचार पत्र जर्मनी से प्रकाशित हुआ।

•1654 - यहूदियों को ब्राजील से निकाला गया।

•1755 - रूस का पहला विश्वविद्यालय राजधानी मॉस्को में खोला गया।

•1828 - यूनान की आजादी के समर्थन में रूस की तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा।

•1841- बॉम्बे गैजेट अखबार पहली बार रेशम के कपड़े पर प्रकाशित किया गया।

1903 – गांधीजी ने दक्षिण अफ्रीका के ट्रांसवाल उच्च न्यायालय में वकालत शुरू की और यहां ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना की।

•1915 – प्रथम विश्वयुद्ध में इटली ने लंदन में ब्रिटेन, फ्रांस और रूस के साथ गुप्त संधि की।

•1926 - जर्मनी और रूस ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।

•1928 - मोम की मूर्तियों के लिये मशहूर ‘मैडम तुसाद प्रदर्शनी’ लंदन में दिखायी गयी।

•1929 - इंग्लैंड से भारत की पहली नॉन-स्टॉप उड़ान पूरी हो गई थी।

1933 – जर्मनी में ख़तरनाक संगठन गेशटापू अस्तित्व में आया। 

•1942 – चीन में मंचूरिया के होन्केको में कोयला खदान में धमाके से 1,549 लोगों की मौत हुई।

•1954 – ऐतिहासिक जेनेवा कांफ़्रेंस स्वीज़रलैंड के नगर जेनेवा में आरंभ हुई जिसमें 19 देशों के विदेशमंत्रियों ने भाग लिया।

•1959 - क्यूबा ने पनामा पर आक्रमण किया।

•1962 - एक अमेरिकी अंतरिक्ष यान ने पहली बार चाँद की सतह को छुआ।

•1964 – ज़ंज़ीबार और तांगानीका देशों को मिलाकर तंज़ानिया देश अस्तित्व में आया। इससे पहले दोनों देश विभिन्न शक्तियों के अधीन रहे।

1966 – 7.5 तीव्रता वाले भूकंप से उज्बेकिस्तान का ताशकंद शहर पूरी तरह तहस नहस हो गया।

•1974 - माल्टा ने संविधान अंगीकार किया।

•1975 - सिक्किम भारत का 22वां राज्य बना।

•1980 - स्थितीय खगोल विज्ञान केंद्र कलकत्ता (अब कोलकाता) में स्थापित किया गया।

•1984 - अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने चीन की यात्रा की।

1986 – चेरनोबिल में परमाणु हादसा हुआ। उस वक्त चेरनोबिल, जो अब यूक्रेन में है, सोवियत रूस का हिस्सा हुआ करता था।

•1990 – चीन में 6.9 तीव्रता वाले भूकंप से 126 लोग मारे गये।

•1990 - वीआरपी मेनन ने लगातार 463 घंटे डिस्को डांस कर विश्व रिकार्ड बनाया.

•1993 - महाराष्ट्र के औरंगाबाद में बोइंग-737 विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से करीब 60 लोग मारे गये।

•1994 – जापान के नगोया में ताइवान एयरबस ए-300 दुर्घटनाग्रस्त होने से 262 लोगों की मौत हो गयी।

•2004 - ईराक के नये झंडे को मान्यता मिली।

•2006 - भारत और उज़बेकिस्तान ने 6 संधी पर हस्ताक्षर किए।

•2007 - जापान की कंपनी सोनी ने भारत में वर्ष 2010 तक 2 अरब डॉलर का व्यापार लक्ष्य रखा।

•2008 - अमेरिका ने भारत के साथ किये गए 123 समझौते में किसी भी परिवर्तन की सम्भावना से इन्कार किया।

•2008 - पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जम्मू-कश्मीर में बना 390 मेगावाट का दुलहस्ती हाइडल पावर प्रोजेक्ट देश को समर्पित किया।

•2010 - बिहार सरकार ने बिहार के प्रसिद्ध चिनिया केले की ब्रांडिंग ‘गंगा केला’ के रूप में करने का फैसला किया।

2013 – दक्षिणी अफगानिस्तान में एक बस पर किये गये तालिबानी हमले में 30 लोग मारे गये।

•2019 - भारत ने बैंकॉक में आयोजित एशियन मुक्‍केबाजी प्रतियोगिता में दो स्‍वर्ण सहित 13 पदक जीते।

•2019 - श्रीलंका के पूर्वी प्रांत में आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ाया, देशभर में लगाया गया कर्फ्यू। श्रीलंका में आईएस से जुड़े 130 से अधिक संदिग्ध सक्रिय। हमलों को रोकने में विफल रहने पर पीएम विक्रमसिंघे ने मांगी माफी।

•2019 - श्रीनगर में पुलिस चौकी पर आतंकियों का हमला, दो पुलिसकर्मी घायल।

•2020 - सऊदी अरब के किंग सलमान ने नाबालिगों को मौत की सजा नहीं देने का आदेश जारी किया। 



 26 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति 
 Famous Birthdays on 26 April 

•1864 - स्वामी दयानन्द सरस्वती के शिष्य तथा आर्य समाज के पाँच प्रमुख नेताओं में से एक पण्डित गुरुदत्त विद्यार्थी का जन्म हुआ।

•1953 - भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री मोंगूमी चटर्जी का जन्म हुआ।

•1987 - प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक, छायाकार और लेखक नितिन बोस का जन्म हुआ।

 26 अप्रैल को हुए निधन 
 Famous Deaths on 26 April 

•1920 - महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम का निधन।
श्रीनिवास रामानुजन का जीवन परिचय Biography of Shrinivas Ramanujan, Shrinivas Ramanujan jayanti, Shrinivas Ramanujan punyatithi, Shrinivas Ramanujan mathemetician, national mathematics day, mathematics day,
श्रीनिवास रामानुजन का जीवन परिचय
Biography of Shrinivas Ramanujan



•1961 - महाराज हरि सिंह - जम्मू और कश्मीर के रियासत के आखिरी शासक, जिन्होंने जम्मू कश्मीर का भारत विलय समझौते पर हस्ताक्षर किये।
महाराजा हरि सिंह का जीवन परिचय
Biography of Maharaja Hari Singh

•1969 - लछमन सिंह गिल - पंजाब पूर्व मुख्यमंत्री ।

•1982 - प्रतिष्ठित कवि और आलोचक मलयज का निधन।

•1987 - भारतीय संगीत निर्देशक शंकर रघुवंशी का निधन।

•1999 - नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री तथा नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी के अध्यक्ष मनमोहन अधिकारी का निधन।

•2010 - राजस्थान की राज्यपाल प्रभा राव का निधन।

2020 - ओडिया के जाने-माने नाटककार और लेखक बिजय मिश्रा का निधन।

•2020 - ग्रैमी पुरस्कार के लिए नॉमिनेटेड होने वाले सिंगर ट्रॉय स्नेड का निधन।

 26 अप्रैल के महत्वपूर्ण दिवस 
 Important Days on 26 April 


🔆बौद्विक सम्‍पदा अधिकार दिवस