13 April : History of Today - 13 अप्रैल : आज का इतिहास
13 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
Important events of April 13
•1648 - लाल किले का निर्माण पूरा हुआ।
•1699 - सिखों के दसवें गुरू गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की।
•1735 - सम्राट सकुरामाची जापान के सिंहासन पर बैठाया गया।
•1742 - डबलिन में न्यू म्यूजिक हॉल में पहली बार जॉर्ज फ्रेडरिक हैंडल के वाद्यवृंद "मसीहा" का प्रदर्शन किया।
•1759 - फ्रांसीसी बर्गन की लड़ाई में यूरोपीय सहयोगियों को हराया
•1772 - वॉरेन हेस्टिंग्स ईस्ट इंडिया कंपनी की बंगाल समिति के अध्यक्ष नियुक्त हुए।
•1796 - इटली की जंग में नेपोलियन ने आस्ट्रिया को हराया।
•1842 - पहला एंग्लो-अफगान युद्ध: जेलालाबाद में पहला ब्रिटिश-अफगान युद्ध लड़ा गया जिसमे ब्रिटिश सेना विजयी हुई।
•1849 - हंगरी को गणराज्य बनाया गया।
•1870 - न्ययॉर्क में मैट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट की स्थापना हुई।
•1919 - आज ही के दिन ब्रिटिश जनरल डायर ने अमृतसर के जलियांवाला बाग में सभा कर रहे निहत्थे लोगों पर गोलियां चलवाकर नृशंस हत्याकांड किया।
•1919 - पेरिस में शान्ति सम्मेलन का उद्घाटन हुआ।
•1919 - बेनिटो मुसोलिनी द्वारा इटैलियन फ़ासिस्ट पार्टी की स्थापना की गई।
•1939 - भारत में अंग्रजों के साथ हथियारबंद संघर्ष के लिए हिंदुस्तानी लाल सेना (इंडियन रेड आर्मी) का गठन हुआ।
•1941 - तत्कालीन सोवियत संघ और जापान ने तटस्थता समझौते पर हस्ताक्षर किये।
•1944 - तत्कालीन सोवियत संघ और न्यूजीलैंड के बीच राजनयिक संबंध स्थापित हुए।
•1945 – द्वितीय विश्व युद्ध के अंतिम महीनों में ऑस्ट्रिया पर संयुक्त सेना का अधिकार हो गया।
•1952 - स्वतंत्र भारत की पहली संसद का सत्र शुरू हुआ।
•1960 - अमेरिका ने विश्व के पहले परिवहन उपग्रह ‘ट्रांजिट 1 बी’ का प्रक्षेपण किया।
•1960 – फ्रांस सहारा मरूस्थल में परमाणु बम का परीक्षण करने वाला चौथा देश बना।
•1970 – चन्द्रमा की यात्रा पर रवाना हुए अमेरिकी अंतरिक्ष यान अपोलो 13 के ईंधन टैंक में विस्फोट हुआ।
•1975 – एक दक्षिणपंथी गुट 'फ़लेन्जिस्ट' के बंदूक धारियों ने लेबनान की राजधानी बेरुत में 17 फ़लस्तीनियों की हत्या कर दी।
•1975 – लेबनान में फ़िलिस्तीनी शरणार्थियों की एक बस पर चरमपंथी फ़्लांजिस्टों के आक्रमण के साथ ही गृह युद्ध आरंभ हो गया।
•1978 - देश का पहला ध्वजवाहक जहाज “आईएनएस” दिल्ली सेवामुक्त हुआ था।
•1980 - अमेरिका ने मास्को में हो रहे ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों का बहिष्कार किया।
•1984 - भारतीय क्रिकेट टीम ने शारजाह में पाकिस्तान को 58 रनों से हराकर पहली बार एशिया कप जीता।
•1984 – कश्मीर में सियाचिन ग्लेशियर पर कब्जे के लिए सशस्त्र बलों का अभियान भारतीय सेना ने शुरू किया था।
•1994 - नई दिल्ली मे एस्केप का स्वर्ण जयंती सत्र सम्पन्न।
•1994 - विश्व भर के बच्चों के शोषण से संघर्ष हेतु 112 नोबेल पुरस्कार विजेताओं द्वारा 'चाइल्ड राइट वर्ल्डसाइट' संगठन का गठन।
•1997 - अमेरिका के गोल्फ़ खिलाड़ी एल्ड्रिक टाइगर वुड्स 21 साल की उम्र में यूएस मास्टर्स चैंपियनशिप जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।
•2000 - लारा दत्ता मिस यूनिवर्स चुनी गई।
•2001 - विमान चालकों के लौटने के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका का चीन के प्रति रुख़ सख्त।
•2002 - शांति के प्रति एलटीटीई प्रमुख वी. प्रभाकरण की प्रतिबद्धता का संयुक्त राज्य अमेरिका ने स्वागत किया।
•2003 - एल.टी.टी.ई. ने टोकियो सहायता सम्मेलन का बहिष्कार किया।
•2004 - एन्टीगुआ में ब्रायन लारा ने इंग्लैंड के विरुद्ध खेलते हुए 400 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली।
•2005 - विश्वनाथन आनन्द चौथी बार ‘विश्व शतरंज चैम्पियन’ बने।
•2007 - गूगल ने विज्ञापन सेवा प्रदाता डबल क्लिक का 3.1 अरब डॉलर में अधिग्रहण किया।
•2007 - भारत-रूस कूटनीतिक सम्बन्ध के 60 वर्ष पूरे हुए।
•2008 - उत्तर प्रदेश के नगर निगम के 18 हज़ार कर्मचारियों के लिए 50% मंहगाई भत्ते को वेतन में विलय करने को फ़ैसला किया।
•2008 - बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने मंत्रिमण्डल का विस्तार किया।
•2008 - चीन के लिपोनिंग प्रान्त के हुलुदाओ शहर में एक कोयले की खान में हुए विस्फोट में 14 खदान कर्मियों की मौत।
•2010 - दुनिया के लगभग 50 देशों ने अगले चार सालों में संवेदनशील परमाणु सामग्री को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लक्ष्य का संकल्प लिया। रूस और अमेरिका ने 68 टन प्लूटोनियम को नष्ट करने के समझौते पर हस्ताक्षर किया।
•2010 - गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग ने कंप्यूटर पर हिन्दी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए इससे जुड़ी सभी समस्याओं का हल एक जगह उपलब्ध करवा दिया है।
•2010 - भारत के गृह राज्य मंत्री अजय माकन ने केंद्रीय हिन्दी प्रशिक्षण संस्थान द्वारा तैयार किए गए 'हिन्दी शब्द संसाधन' के इंटरनेट और पुस्तक दोनो संस्करण का लोकार्पण किया।
•2013 - पाकिस्तान के पेशावर में हुए एक बस में धमाके से आठ लोगों की मौत हो गयी।
•2018- 65वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई। श्रीदेवी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, और अभिनेता विनोद खन्ना को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार।
•2019 - राष्ट्र ने जलियांवाला बाग नरसंहार के एक सौ वर्ष पूरे होने पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। ब्रिटिश उच्चायुक्त ने गहरा खेद जताया।
•2019 - पाकिस्तान में सीनेट की एक समिति ने आतंकवादियों और प्रतिबंधित गिरोहों के खिलाफ की गई कार्रवाई पर गृह मंत्रालय से रिपोर्ट मांगी।
•2019 - समुद्री क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने को लेकर भारत और आसियान के बीच सहमति।
•2020 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वियतनाम के प्रधानमंत्री गुयेन जुआन फुक के बीच वर्चुअल शिखर वार्ता हुई।
•2020 - अटल नवाचार मिशन, नीति आयोग और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र ने संयुक्त रूप से कोलैबकैड की शुरूआत की।
•2020 - लॉकडाउन 2 की घोषणा से पहले दूरदर्शन ने लॉन्च किया डीडी रेट्रो चैनल, सिर्फ पुराने सीरियल होंगे प्रसारित।
13 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति
13 April Famous Birthdays
•1813 - त्रावणकोर, केरल के महाराजा तथा दक्षिण भारतीय कर्नाटक संगीत परंपरा के सर्वोत्कृष्ट संगीतज्ञ स्वाति तिरुनल का जन्म हुआ।
•1881 - भारत में उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत राज्यपाल के पद पर कार्यरत रहे हैरी ग्राहम हैग का जन्म हुआ।
•1890 - भारत की पहली फिंल्म ‘श्रीपुंडलीक’ का निर्माता, फिल्मकार दादासाहब तोरणे का जन्म हुआ।
•1898 - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक चन्दूलाल शाह का जन्म हुआ।
•1940 - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और लेखिका नजमा हेपतुल्ला का जन्म हुआ।
•1925 - भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार वर्मा मलिक का जन्म हुआ।
•1922 - तंजानिया के राष्ट्रपति रहे जूलियस नायरर का जन्म हुआ।
13 अप्रैल को हुए निधन
13 April Famous Deaths
•1963 - भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, निबन्धकार और व्यंग्यकार बाबू गुलाबराय का निधन हुआ था।
•1973 - फ़िल्म अभिनेता बलराज साहनी का निधन हुआ।
•2020 - भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल अशोक देसाई का निधन।
•2020 - पूर्व केंद्रीय मंत्री एम.वी. राजशेखरन का निधन।
13 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
Important events and festivities of 13 April
🔆 जलियांवाला बाग नरसंहार स्मृति दिवस (1919)।
🔅 बैशाखी पर्व (बैशाखी सिखों के नए साल का पहला दिन )।
🔅 खालसा पंथ स्थापना दिवस।
🔅 राज्य सूचना आयोग स्थपना दिवस ।
🔅 International FND (Functional Neurological Disorder) Awareness Day .






Post a Comment