12 April : History of Today - 12 अप्रैल : आज का इतिहास



 12 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
 Important events of April 12 

•1531 – जर्मनी के पूंजीपति प्रोटिस्टेंट ईसाइयों के बीच सैनिक एवं धार्मिक समझौता हुआ।

•1621 - सिख गुरु तेग बहादुर का जन्म।

•1801 - विलियम क्रे को कलकत्ता (अब कोलकाता) के फोर्ट विलियम कॉलेज में बंगाली भाषा का प्रोफेसर नियुक्त किया गया।

•1801 - रणजीत सिंह ने खुद को पंजाब का महाराजा घोषित किया।

•1861 - अमेरिका में गृह युद्ध शुरू हो गया था।

•1927 - ब्रिटिश कैबिनेट ने 21 वर्ष की महिलाओं को मतदान करने का अधिकार देने का समर्थन किया।

•1928 - जर्मन विमान ब्रेमेन ने अटलांटिक महासागर के पूर्व से पश्चिम की ओर पहली सफल उड़ान भरी।

•1932 – स्पेन में प्रजातांत्रिक सरकार की स्थापना हुई और राजशाही शासन व्यवस्था का अंत हुआ।

•1945 - अमेरिका द्वारा ओकीनावा पर आक्रमण।

•1945 - जापानी मंत्रिमंडल का त्यागपत्र।

•1945 - अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट की कार्यालय में मृत्यु।

•1946 - सीरिया पर फ्रांस का कब्जा समाप्त हुआ।

•1955 - डॉ जोेंस साक द्वारा विकसित पोलियो वैक्सीन को सुरक्षित और प्रभावी घोषित किया गया।

•1961 - सोवियत संघ ने पहला इंसान यूरी गैगरीन को अंतरिक्ष में भेजा।

•1973 - सुडान ने अपना संविधान बनाया।

•1975 – अमेरिका ने कंबोडिया में अपनी हार स्वीकार कर पांच साल के हस्तक्षेप के बाद मामले से खुल को अलग किया।

•1978 - भारतीय रेलवे के 125 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देश की पहली डबल डेकर ट्रेन सिंहगढ़ एक्सप्रेस बाम्बे (अब मुम्बई) के विक्टोरिया टर्मिनल से पुणे तक चलायी गयी।

•1981 - अंतरिक्ष यान कोलंबिया पहली बार प्रेक्षेपित किया गया।

•1991 - खाड़ी युद्ध औपचारिक रूप से समाप्त।

•1992 - हैदराबाद के हुसैन सागर झील में विशालकाय बुद्ध प्रतिमा स्थापित की गई।

•1998 - गिरिजा प्रसाद कोइराला नेपाल के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।

•2006 - साइप्रस के राष्ट्रपति तसोस पापादोलस 6 दिवसीस यात्रा पर भारत पहुंचे।

•2007 - पाकिस्तान ने ईरान गैस पाइनलाइन पर भारत को मंजूरी दी।

•2007 - एयरलाइन्स जेट ने एयर सहारा को ख़रीदा।

•2008 - भारतीय मूल के ब्रिटिश उद्योगपति और सांसद लॉर्ड स्वराजपाल के स्वामित्व वाले केपेरो समूह ने पश्चिम बंगाल के सिंगूर में मोटर वाहन के पुर्जे बनाने की तीन इकाइयों को लगाने का फ़ैसला किया।

•2008 - अफ़ग़ानिस्तान में भारतीयों के एक काफ़िले पर हुए आत्मघाती हमले में दो भारतीय इंजीनियरों सहित तीन लोगों की मौत।

•2009 - जिम्बाब्वे ने अपनी आधिकारिक मुद्रा ‘जिम्बाब्वे डॉलर’ का त्याग किया।

•2010 - ब्रिटिश-भारतीय लेखक राणा दासगुप्ता को महागाथा सोलो के लिए 2010 का कॉमनवैल्थ राइटर्स पुरस्कार देने की घोषणा की गई। 

•2010 - आस्ट्रेलियाई ग्लेंडा गेस्ट के 'सिडॉन रॉक' को यहाँ हुए पुरस्कार के ग्रांड फिनाले में 'श्रेष्ठ पहली पुस्तक' का अवार्ड मिला।

•2010 - लुधियाना, पंजाब (भारत) के गुरु नानक देव स्टेडियम में भारतीय कबड्डी टीम ने पाकिस्तान की टीम को 58-24 से पराजित कर प्रथम विश्व कप कबड्डी प्रतियोगिता जीत ली।

•2012 – फेसबुक पर कैंडी क्रश सागा गेम को जारी किया गया (कन्फर्म नहीं)।


•2013 - फ्रांस की सीनेट ने समलैंगिक विवाह को मान्यता दी।

•2014 - मशहूर गीतकार गुलज़ार को वर्ष 2013  लिए दादासाहब फालके पुरस्कार दिया गया।

•2019 - पाकिस्तान में क्वेटा में हजारा समुदाय को निशाना बनाकर किया धमाका, 16 की मौत।

•2019 - पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों को लागू करने के लिए गाइडलाइन जारी की ।

•2019 - भारत को 'नाटो सहयोगी देश' का दर्जा देने की तैयारी में अमेरिका, संसद में अहम बिल पेश किया।

•2019 - इजरायल के अंतिम नतीजे जारी, नेतन्याहू की पार्टी को सबसे ज्‍यादा सीटें पांचवीं बार पीएम बनने की तैयारी।

•2020 - मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने कोविड - 19 से निपटने के लिए वेब पोर्टल - "युक्ति" की शुरुआत की।


 12 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति 
 April 12 Famous Birthdays 


•1482 - उदयपुर सिसोदिया राजवंश के राजा, राणा सांगा का जन्म हुआ।
राणा सांगा / राणा संग्राम सिंह का जीवन परिचय
Biography of Rana Sanga



•1621 - सिख गुरु तेग बहादुर का जन्म (1 व 9 अप्रैल आदि का भी वर्णन , इसलिए कन्फर्म नहीं )।

•1885 - मोहनजोदड़ो की खोज करने वाले प्रसिद्ध इतिहासकार राखलदास बनर्जी का जन्म हुआ।

•1910 - भारतीय फ़िल्म निर्देशक, निर्माता, पटकथा लेखक और हिंदी फ़िल्मों के गीतकार केदार शर्मा का जन्म हुआ।

•1917 - भारत के महान क्रिकेटर में से एक वीनू मांकड़ का जन्म।

•1943 - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं 16वीं लोकसभा की अध्यक्ष सुमित्रा महाजन का जन्म।

•1954 - प्रसिद्ध मार्क्सवादी नाटककार, कलाकार, निर्देशक एवं गीतकार सफ़दर हाशमी का जन्म।

•1981 - अमेरिकी कांग्रेस में पहली हिंदू अमेरिकी सांसद तुलसी गेबार्ड का जन्म।

•1937 - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार गुलशन बावरा का जन्म।

•1997 - अल्का गुप्ता एक भारतीय अभिनेत्री हैं।  'अल्का गुप्ता ज़ी टीवी एक लोकप्रिय धारावाहिक झांसी की रानी में कार्य कर चुकी हैं। 

 12 अप्रैल को हुए निधन 
 Famous Deaths April 12 

•1236 - दिल्ली (भारत) का शासक इल्तुतमिश का निधन।

•1723 - नेकसियर - मुग़ल वंश का 12वाँ बादशाह था।

•1945 – अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट की कार्यालय में मृत्यु हुई और उप-राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन राष्ट्रपति बने।

•1962 - डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया - इंजीनियर, वैज्ञानिक और निर्माता ( 14 अप्रैल का भी वर्णन मिलता है )।
मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का जीवन परिचय
Biography of Mokshagundam Vishveshvaraiya in Hindi>>

•1978 - एक सुप्रसिद्ध शायर ताज भोपाली का निधन।

•2006 - महान कन्नड़ फिल्म अभिनेता राजकुमार का निधन।

•2017 - रमेशचंद्र अग्रवाल - दैनिक भास्कर समाचार पत्र समूह के चेयरमैन थे।

•2020 - इंग्लैंड और चेल्सी के पूर्व गोलकीपर पीटर बोनेटी का निधन।

•2020 - प्रसिद्ध मोटर-रेसिंग ड्राइवर सर स्टर्लिंग मॉस का निधन।

•2020 - ब्रिटिश कॉमेडियन टिम ब्रुक-टेलर का नोवेल कोरोनावायरस के कारण निधन।

 12 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 
 Important events and festivities of 12 April 

🔆 रेल सप्ताह।

🔆 वर्ल्ड डे ऑफ़ एविएशन एंड कॉस्मोनाटिक्स।

🔅 विश्व विमानन और कॉस्मोनॉट्स दिवस।