26 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
Important events of March 26
•1552 - गुरू अमरदास सिखों के तीसरे गुरू बने।
•1668 - इंग्लैंड ने बंबई पर अधिकार कर लिया।
•1780 - ब्रिटेन के अखबार ब्रिट गैजेट और संडे मॉनीटर पहली बार रविवार के दिन प्रकाशित हुए।
•1799- जापां फिलिस्तीन पर नेपोलियन बोनापार्ट ने कब्जा किया।
•1812 - वेनेजुएला के काराकास में हुए जबरदस्त भूकंप में तक़रीबन, 20 हजार की जान गयी।
•1845 – एडहेसिव मेडिकेटेड प्लास्टर को पेटेंट प्रदान किया गया।
•1871 – फ्रांस की राजधानी में पेरिस कम्यून की स्थापना हुई।
•1917 - गाजा में तुर्कों और ब्रिटिश सेना के बीच हुये युद्ध में ब्रिटेन विजयी हुआ।
•1934 - ब्रिटेन में चालक परीक्षण शुरू हुआ।
•1943 - एल्सी एस ओट्ट को अमेरिका की वायुसेना पदक मिला अौर वह यह पदक पाने वाली पहली महिला बनीं।
•1953 - डॉ जोनास साल्क ने पोलियो से बचाव के लिए नए टीके की घोषणा की।
•1971 - शेख मुजीबुर्रहमान ने पूर्वी पाकिस्तान को बांग्लादेश के रूप में स्वतंत्र देश घोषित किया इसलिए आज के दिन बांग्लादेश स्वंतत्रता दिवस मनाता है।
•1972 - भारत के चौथे राष्ट्रपति वी.वी गिरि ने अंतरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन का उद्घाटन किया।
•1973 - लंदन स्टॉक एक्सचेंज में 200 साल पुराने इतिहास को तोड़ते हुए पहली बार महिलाओं की भर्ती किया गया।
•1973 - भारत के उत्तराखण्ड राज्य में किसानो ने वृक्षों की कटाई का विरोध करने के लिए एक पर्यावरण-रक्षा का आन्दोलन किया जिसे “चिपको आन्दोलन” कहा गया।
•1979 - मिस्र और इजराइल के बीच कैंप डेविड शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
•1992 - हैवीवेट बॉक्सिंग चैंपियन माइक टाइसन को बलात्कार के आरोप में 10 वर्ष कारावास की सजा सुनायी गई।
•1995 - 15 सदस्यीय यूरोपीय यूनियन के सात देशों के बीच आंतरिक सीमा नियंत्रण समाप्त।
•1998 - चीन ने अमेरिका की इरीडियम नेटवर्क के दो उपग्रहों को सफलतापूर्वक पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया।
•1999 - द. अफ़्रीका के राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला ने देश की प्रथम प्रजातांत्रिक संसद के विघटन की घोषणा की।
•2001 - केन्या में छात्रावास में आग लगने से 58 छात्र मरे।
•2003 - पाकिस्तान ने 200 कि.मी. की दूरी तक मार करने वाली परमाणु प्रक्षेपास्त्र 'अब्दाली' का परीक्षण किया।
•2006 - मेलबर्न में 18वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन।
•2008 - भारतीय कंट्रोल बोर्ड कोष में 2.90 करोड़ रुपये की हेराफेरी के मामले में बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन डालमिया को गिरफ़्तार किया गया।
•2008 - टाटा मोटर्स ने अमेरिका की कंपनी 'जगुआर' व 'लैंड रोवर' का अधिग्रहण किया।
•2008 - युसुफ़ रजा गिलानी ने पाकिस्तान के 25वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
•2008 - भारत व पाकिस्तान ने एक-दूसरे के युद्ध बन्दियों को रिहा करने के लिए विदेश मंत्रालय स्तर पर बातचीत शुरू की।
•2014 - तावी रोइवास एस्तोनिया के प्रधानमत्री बने।
•2019 - राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को क्रोएशिया के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया।
•2019 - नीरव मोदी की पेंटिग्स की नीलामी से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को मिले 55 करोड़ रुपये ।
•2019 - गोलान पहाडि़यों पर इजरायल के कब्जे को ट्रंप द्वारा मान्यता दिए जाने के खिलाफ खाड़ी देशों ने विरोध किया।
•2019 - ब्रिटेन में 54.74 लाख में नीलाम हुई टीपू सुल्तान की चांदी जड़ित बंदूक।
•2020 - सरकार ने कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए एक लाख 70 हजार करोड रूपये के प्रधानमंत्री गरीब कल्याण राहत पैकेज की घोषणा की।
•2020 - अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्वबैंक ने सभी राष्ट्रों से विश्व के सबसे गरीब देशों से ऋण भुगतान पर रोक लगाने का आह्वान किया।
26 मार्च को जन्मे व्यक्ति
Born on 26 March
•1893 - धीरेन्द्र नाथ गांगुली - बंगाली सिनेमा के प्रसिद्ध निर्देशक और अभिनेता।
•1907 - महादेवी वर्मा - हिन्दी कवियत्री और हिन्दी साहित्य में छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभों में से एक।
•1933 - कुबेरनाथ राय - हिन्दी ललित निबन्ध परम्परा के महत्वपूर्ण हस्ताक्षर, सांस्कृतिक निबन्धकार और भारतीय आर्ष-चिन्तन के गन्धमादन थे।
26 मार्च को हुए निधन
Died on 26 March
•1827 - लुडविग बीथोवन - जर्मनी के संगीतकार (पुरूष)।
•2014 - गंगाराम चौधरी - एक भारतीय राजनीतिज्ञ (राजस्थान सरकार में मंत्री) थे।
•2014 - ति॰ क॰ शिवशंकरण या टी॰ के॰ शिवशंकरण - भारतीय राज्य तमिलनाडु से तमिल लेखक एवं समालोचक थे।
•2020 - सतीश गुजराल - जाने-माने कलाकार और वास्तुकार।
26 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
Important events and
festivities of 26 March
🔆नील लोहित (बैंगनी) रंग दिवस ( Purple Day)
🔅 National Spinach Day (यूनाइटेड स्टेट्स).
Post a Comment