25 March : History of Today - 25 मार्च : आज का इतिहास



 25 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 
 Important events of March 25 

•421 - इटली में वेनिस शहर की स्थापना हुयी।

•1306 - रॉबर्ट ब्रूस को स्कॉटलैंड का नया राजा बनाया गया।

•1668 - अमेरिका में पहली बार घुड़दौड़ का आयोजन।

•1669 – सिसदी द्वीप पर मौजूद ज्वालामुखी माउंट एटना में भयंकर विस्फोट, 20 हजार से अधिक लोगो की मौत हुई।

•1700 - इंग्लैंड, नीदरलैंड और फ्रांस ने दूसरी उन्मूलन समझौते पर हस्ताक्षर की।

•1788 - समाचारपत्र ‘कलकत्ता गैजेट’ में भारतीय भाषा बांग्ला का पहला विज्ञापन प्रकाशित।

•1870 - इंग्लैंड में सबसे पहले रेलवे यात्री सेवा की शुरुआत हुयी।

•1807 - ब्रिटिश की संसद ने दास व्यापार समाप्त कर दिया।

•1814 - नीदरलैंड बैंक की स्थापना।

•1821 - ग्रीस ने तुर्की से स्वतंत्रता हासिल की।

•1883 - विश्व के सबसे आधुनिक समुद्र विज्ञान अनुसंधान पोत ‘सागर केन्या’ का जलावतरण।

•1896 - यूनान की राजधानी एथेंस में आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरूआत।

•1898 - स्वामी विवेकानंद ने सिस्टर निवेदिता को ब्रह्मचर्य की दीक्षा।

•1901 - अमेरिका के मार्शल टाउन के पास राक आइलैंड ट्रेन पटरी से उतर जाने से लगभग 60 लोगों की मौत।

•1901 – मर्सिडीज कार जनता के सामने पेश की गई थी। तभी से सुविधाओं से युक्त और लक्जरी की नई परिभाषा गढ़ने वाली कारों का एक नया युग शुरू हुआ।

•1924 - ग्रीक ने अपने गणतंत्र बनने की घोषणा की।

•1954 - देश के पहले हेलीकाप्टर “एस-55” को दिल्ली में उतारा गया।

•1975 - सऊदी अरब के शासक शाह फैसल की उनके ही भतीजे राजकुमार फैसल बिन मुसाद ने हत्या कर दी।

•1980 – ब्रिटेन ओलंपिक संघ ने ब्रितानी सरकार के विरोध के बावजूद मॉस्को में होने वाले ओलंपिक में भाग लिया।

•1987 - दक्षेस (सार्क) देशों का स्थायी सचिवालय नेपाल की राजधानी काठमांडू में खोला गया।

•1988 - नासा ने अंतरिक्ष यान एस 206 का प्रक्षेपण किया।

•1989 – अमेरिका में निर्मित देश का पहला सुपर कम्प्यूटर एक्स- एमपी 14 राष्ट्र को समर्पित किया गया।

•1995 - विख्यात मुक्केबाज माइक टायसन तीन साल की कैद के बाद जेल से रिहा।

1999 - भारत द्वारा पाकिस्तान के नागरिकों के आठ वर्गों को वीसा मामले में छूट देने की घोषणा।

•2001 – अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से 100 मील दूर आए जबरदस्त भूकंप की चपेट में आकर एक हजार से अधिक लोगों की मौत।

•2003 - इराक का फरात पुल और सद्दाम नहर पर कब्ज़ा।

•2005 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सूडान के लिए शांति सेना की मंजूरी दी।

•2007 - टीम इंडिया विश्वकप क्रिकेट से बाहर।

2008 - टाटा ग्रुप की पुणे स्थित फर्म 'कम्यूटेशन रिसर्च लैबरटरीज' ने इंटरनेशनल फर्म 'याहू' से गठजोड़ किया।

•2008 - अंतरिक्ष यान एंडेवर सफलतापूर्वक अपने मिशन को अंजाम देने के बाद अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना हुआ।

•2011- उड़ीसा का नाम ओडिशा किए जाने संबंधी विधेयक को लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी गुरुवार को मंजूरी दे दी गई। 

•2011 – सिक्का निर्माण विधेयक 2011 में नोट फाडने या सिक्के को गलाने पर सात साल की कैद का प्रावधान किया गया।

2017 - राजस्थान के बीकानेर की तनुश्री पारीक ने देश की पहली सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की महिला अधिकारी बनकर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया।

2019 - डोनाल्ड ट्रंप ने गोलन पहाड़ियों पर इजरायल के कब्जे को दी मान्यता।

•2019 - भारतीय वायु सेना हुई और मजबूत, बेड़े में शामिल हुए 4 चिनूक चॉपर।

•2019 - पानीपत: चौथी एक करोड़ी कुश्ती में रेलवे बना ओवरऑल चैंपियन और हरियाणा उपविजेता, 1.85 करोड़ के इनाम वितरित।

•2020 - अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक गुरुद्वारे पर आतंकी हमला जिससे 27 श्रद्धालुओं सहित 4 आतंकियों की मौत , इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने हमले की जिम्मेदारी ली।

•2020 - उत्तरी प्रशांत में 7.5 तीव्रता का भूकंप आया। यह भूकंप 37 मील गहरा था, इससे रूस के पूर्वी कुरील द्वीप प्रभावित हुए।



 25 मार्च को जन्मे व्यक्ति 
 Born on 25 March 

•1838 - विलियम वेडरबर्न - भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के अध्यक्ष।

•1905 - मिर्जा राशिद अली बेग - प्रसिद्ध भारतीय राजनेता

•1948 - फारुख शेख - बॉलीवुड के मशहूर कलाकार।

•1943 - तेज राम शर्मा - भारतीय कवि

 25 मार्च को हुए निधन 
 Died on 25 March 

•1931 - गणेशशंकर विद्यार्थी - पत्रकार , स्वाधीनता संग्राम में गणेशशंकर विद्यार्थी का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।
गणेश शंकर विद्यार्थी का जीवन परिचय
Biography of Ganesh Shankar Vidhyarthi


•1940 - अरस्तु यार जंग - चिकित्सक।

•1975 – शाह फैसल - सऊदी अरब के शासक जिसकी की हत्या उनके ही भतीजे राजकुमार फैसल बिन मुसाद ने की।

•1975 - देइवा ज़िवारात्तीनम - भारतीय राजनीतिज्ञ

•2011 - कमला प्रसाद - हिन्दी के प्रसिद्ध आलोचक।

•2003 - एडम ओस्बोर्न - पहले पोर्टेबल कम्प्यूटर बनाने वाले।

•2014 - नन्दा - प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री

2014 - दिल बहादुर लामा -
नेपाली पुलिस अफ़सर व राजनेता

•2020 - निम्मी का बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा, अभिनेत्री

•2020 - नेमाई घोष - पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित फोटोग्राफर।

•2020 - फ्लॉयड कार्डोज़ - भारतीय मूल के अंतर्राष्ट्रीय शेफ।


 25 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 
 Important events and festivities of 25 March 


🔅 हिरासत में रखे गए एवं लापता सदस्यों के लिए एकजुटता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस।

🔅 गुलामी का शिकार लोगों और खरीदे या बेचे गए गुलामों का अंतर्राष्ट्रीय स्मरण दिवस।

🔅 Tolkien Reading Day.