30 April : History of Today - 30 अप्रैल : आज का इतिहास



 30 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   Important events of April 30 

•1563 – यहूदियों को चार्ल्स VI के आदेश पर फ्रांस से निकाला गया।

•1598 - अमेरिका में पहली बार थियेटर का आयोजन।

•1789 - जॉर्ज वॉशिंगटन प्रथम सर्वसम्मति से अमेरिका के पहले राष्ट्रपति चुने गए।

•1863 - ईस्ट इंडिया कंपनी की भारतीय नौसैनिक ब्रिटिश नौसेना में भेजे गए।

•1864 - न्यूयॉर्क अमेरिका का ऐसा राज्य बना जहां शिकार के लिए लाइसेंस फीस लागू किया गया।

•1904 – पहली बार आइसक्रीम कोन का डेब्यू हुआ।

•1908 - खुदीराम बोस और प्रफुल्ल चाकी ने मुजफ्फरपुर में किंग्सफोर्ड के मजिस्ट्रेट की हत्या करने के लिए बम फेंका।

•1945 - जर्मन तानाशाह हिटलर एवं उसकी पत्नी इवा ब्राउन ने आत्महत्या की।

•1956 - अमेरिका के पूर्व उप राष्ट्रपति और सीनेटर एल्बेन बार्कली की वर्जीनिया में एक भाषण के दौरान मौत।

•1973 – अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने वॉटरगेट कांड की जिम्मेदारी ली थी।

•1975 - वियतनाम युद्ध का अंत हुआ।

•1985 – अमेरिकी पर्वतारोही रिचर्ड डिक बॉस (55 वर्ष) माउंट एवरेस्ट पर सर्वाधिक उम्र में चढ़ने वाले व्यक्ति बने।

•1991 - अंडमान में ज्वालामुखी सक्रिय हुआ।

•1985 - अमेरिकी पर्वतारोही रिचर्ड डिक बास (55 वर्ष) माउंट एवरेस्ट पर सर्वाधिक उम्र में चढ़ने वाले व्यक्ति बने।

1991 – बांग्लादेश में भीषण चक्रवात में सवा लाख से अधिक लोगों की मौत और 90 लाख लोग बेघर हुए।

•1993 – सीईआरएन ने वल्र्ड वाइड वेब (WWW) सॉफ्टवेयर को सार्वजनिक डोमेन में रखा।

•1999 - लेविंस्की-क्लिंटन मामले को दुनिया के सामने लाने वाले पत्रकार माइकल इशिकॉफ़ को अंग्रेज़ी साप्ताहिक पत्रिका न्यूज वीक का 'नेशनल मैंगनीज अवार्ड' प्रदान किया गया, हिन्द महासागर के द्वीप कोमोरोस में सेना द्वारा सत्ता पर कब्ज़ा।

•2000 - आतंकवाद से निपटने के लिए सहयोग के आहवान के साथ जी -77 शिखर सम्मेलन हवाना में सम्पन्न।

•2001 - फिलीपींस में एरुत्रादा समर्थकों द्वारा तख्ता पलट का प्रयास।

•2002 - पाकिस्तान में राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ के अगले 5 वर्षों के कार्यकाल में वृद्धि के लिए जनमत संग्रह सम्पन्न।

•2004 - फजुला (ईराक) में हिंसा में 10 अमेरिकी सैनिक मारे गये।

•2005 - नरेश के असाधारण अधिकार बरकरार रखते हुए नेपाल में इमरजेंसी समाप्त।

•2006 - 2011 क्रिकेट विश्वकप की मेजबानी भारतीय उपमहाद्वीप को मिली।

•2007 - नेत्रहीन पायलट माइल्स हिल्टन ने विमान से आधी दुनिया का चक्कर लगाकर रिकार्ड बनाया।

•2008 - चालक रहित विमान “लक्ष्य” का उड़ीसा के बालासोर ज़िले के चाँदीपुर समुद्र तट से सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।

•2010 - हिन्दी चलचित्रों के सदाबहार अभिनेता देव आनंद को मुंबई में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से तथा प्राणको “फाल्के आइकॉन” से सम्मानित किया गया।

•2013 - नीदरलैंड की महारानी बीट्रिक्स ने पद छोड़ा और विलियम अलेक्जेंडर नीदरलैंड के राजा बने।

•2017 - नेपाल के उच्चतम न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की पर महाभियोग का प्रस्ताव।

2019 - केरल से आईएस आतंकी को गिरफ्तार किया गया।

•2020 - विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठनने कोरोना वायरस पर आज एक आपात बैठक बुलाई ।

•2020 - राष्‍ट्रीय टेलीविजन चैनल दूरदर्शन पर प्रसारित रामायण धारावाहिक ने सबसे ज्‍यादा देखे जाने वाले कार्यक्रम का विश्‍व रिकॉर्ड बनाया।



 30 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति 
 Born on 30 April 

•1870 - दादा साहब फाल्के - भारत के प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक एवं पटकथा लेखक

•1896 - मां आनंदमयी - आध्यात्मिक गुरू।

•1927 - फातिमा बीबी - सर्वोच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश।

•1949 - एंटोनियो गुटेरेस - संयुक्त राष्ट्र संघ के नौवें महासचिव।



 30 अप्रैल को हुए निधन 
 Died on 30 April 

•1030 - महमूद - गजनी के सुलतान ।

•1837 - हरि सिंह नलवा - महाराजा रणजीत सिंह के सेनाध्यक्ष।

•2020 - ऋषि कपूर - जाने-माने फिल्म अभिनेता
चॉकलेटी एक्टर के नाम से मशहूर, ऋषि कपूर की जीवनी Biography of Rishi Kapoor in Hindi >>
ऋषि कपूर का जीवन परिचय
Biography of Rishi Kapoor

•2020 - चुन्नी गोस्वामी - भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान।

•2020 - रोनाल्ड विवियन स्मिथ - दिल्ली के प्रतिष्ठित इतिहासकार और इतिवृत्त लेखक

•2021 - चंद्रो तोमर - शूटर दादी के नाम प्रसिद्ध भारतीय ऑक्टोजेरियन शार्पशूटर
चंद्रो तोमर का जीवन परिचय Biography of chandro Tomar, happy birthday  chandro Tomar, chandro Tomar jayanti, chandro Tomar purniya tithi, chandro Tomar death,
चंद्रो तोमर का जीवन परिचय
Biography of chandro Tomar


 30 अप्रैल के महत्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 
 Important events and festival of 30 April 


🔅 आयुष्मान भारत दिवस।

🔅 National Honesty Day ( United States )  .

🔆अंतर्राष्ट्रीय जैज़ दिवस