23 April : History of Today - 23 अप्रैल : आज का इतिहास
23 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
Important events of April 23
•1660 - स्वीडन और पोलैंड के बीच ओलिवा समझौते पर सहमति बनी।
•1661 - ब्रिटिश सम्राट चार्ल्स द्वितीय का लंदन में राज्याभिषेक।
•1705 - रिचर्ड स्टील ने "टेंडर हस्बैंड" का प्रीमियर लंदन में किया।
•1723 - कॉर्नेलिस स्टीनॉउने ने यूट्रेक्ट के मुख्य पादरी का चुनाव जीता।
•1751 - ईस्ट इंडिया कंपनी के गवर्नर जनरल गिल्बर्ट एलियट मिंटो का जन्म हुआ।
•1774 - ब्रिटिश कमांडर कर्नल चैपमेन ने रोहिला सेना को हराकर रोहिलाखंड पर कब्जा किया।
•1891 - रुस की राजधानी मास्को से यहूदियों को निकाला गया।
•1896 – न्यूयार्क में पहला फ़िल्म-शो हुआ।
•1908 - जर्मनी, डेनमार्क, ब्रिटेन, स्वीडन, हालैंड और फ्रांस के बीच उत्तरी अटलांटिक संगठन संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
•1913 – अक्वीतानी नाम युद्धपोत को पानी में उतारा गया। यह अकेला ऐसा युद्धपोत था, जिसने दोनों विश्व-युद्धों में भाग लिया।
•1935 - यूरोपीय देश पोलैंड ने संविधान अपनाया।
•1948 – पहला अरब-इज़रायल युद्ध शुरू हुआ, जिसके दौरान इज़रायलियों ने हायफ़ा बन्दरगाह को जीत लिया था।
•1949 – चीन की रेड आर्मी ने नांजिंग पर फतह की।
•1981 - सोवियत यूनियन ने अंडरग्राउंड न्यूक्लियर टेस्ट किया।
•1984 - वैज्ञानिको ने एड्स के वायरस के बारे में पता लगाया।
•1985 - कोल्ड ड्रिंक्स कंपनी कोकाकोला ने 99 साल बाजार में रहने के बाद एक नए फार्मूले के साथ नया कोक मार्केट में लाया।
•1990 - नामीबिया सं.रा. संघ का 160वां सदस्य बना।
•1992 – पेइचिंग में मैकडॉनल्ड्स का 700 सीटों वाला दुनिया का सबसे बड़ा रेस्टोरेण्ट शुरू हुआ।
•1996 - चेचेन्या के अलगाववादी नेता दुदायेव का हुए एक हवाई हमले में मौत हो गयी थी।
•1999 - उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की स्थापना के लिए 50 वर्ष पूरे होने पर वांशिगटन में तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन का शुभारम्भ।
•2003 - कुर्द और अरब विवादों को निपटाने के लिए आयोग गठित करने का निर्णय।
•2005 - यूट्यूब पर पहला वीडियो अपलोड हुआ।
•2007 - रूस के पूर्व राष्ट्रपति बोरिस निकोलाइएविच ऐल्तसिन का निधन।
•2008 - क्षेत्रीय अनुसंधान और विश्लेषण केन्द्र, लखनऊ को केन्द्र सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने मान्यता दी।
•2008 - इंडियन फरमर्स फर्टिलाइजर (इफ्को) और मिस्र की सेन्ट्रल एग्रीकल्चर व कोआपरेटिव यूनियन (कांकू) ने सहकारिता के क्षेत्र में नई परियोजनाओं के लिए एक समझौता किया।
•2008 - अमेरिकी कांग्रेस ने म्यांमार की लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सांग सूकी को शीर्ष नागरिक सम्मान अमेरिकी कांग्रेस स्वर्णपदक से सम्मानित करने की घोषणा की।
•2013 - वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज शतक मात्र 30 गेंदों में जड़ा।
•2014 - लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में हुई एक भीषण ट्रेन दुर्घटना में तक़रीबन 60 लोगों की जान गयी और 80 से अधिक लोग घायल हो गए।
•2019 - श्रीलंका में सरकार ने स्वीकार किया समय पर कार्रवाई होती तो रविवार के हमलों से बचा जा सकता था , होटलों में आतंकी हमलों को दो मुस्लिम भाइयों ने दिया था अंजाम , आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली बम धमाकों की जिम्मेदारी ।
•2019 - चीन में एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में बजरंग पूनिया ने स्वर्ण पदक जीता।
•2020 - विश्व बैंक ने इस वर्ष भारत को दी जाने वाली राशि में 23 प्रतिशत तक कमी की संभावना जतायी।
•2020 - नोवल कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा विकसित बहुपरीक्षित टीके का मनुष्य पर परीक्षण कल ब्रिटेन में शुरू हुआ।
•2020 - NASA ने तस्वीरें जारी की , भारत की 20 साल से गंदी हवा लॉकडाउन से साफ हुई।
23 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति
23 April Famous Birthdays
•1504 - सिखों के दूसरे धर्मगुरु अंगद का जन्म।
•1751 - ईस्ट इंडिया कंपनी के गवर्नर जनरल गिल्बर्ट एलियट मिंटो का जन्म हुआ।
•1775 – ब्रिटेन के चित्रकार और मूर्तिकार जोसेफ मैलॉर्ड विलियम टर्नर का लंदन में जन्म हुआ।
•1777 - बाबू कुंवर सिंह भारतीय स्वतंत्रता के प्रथम संग्राम के सिपाही का जन्म बिहार के भोजपुर जिले में हुआ (मतभेद)।
•1858 – जर्मनी के भौतिकशास्त्री और गणितज्ञ, वैज्ञानिक मैक्स प्लांक का जन्म हुआ।
•1858 - प्रख्यात भारतीय विदुषी महिला और समाज सुधारक पंडिता रमाबाई का जन्म हुआ।
•1889 - हिन्दी प्रसिद्ध साहित्यकार जी.पी. श्रीवास्तव का जन्म हुआ।
•1927 - सुरबहार वाद्ययंत्र बजाने वाली एकमात्र महिला अन्नपूर्णा देवी का जन्म हुआ।
•1927 - विल्फ्रेड डी सूजा (Wilfred de Souza) - गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री ।
23 अप्रैल को हुए निधन
23 April Famous Deaths
•1616 - अंग्रेजी साहित्य के महान कवि और नाटककार विलियम शेक्सपियर की मृत्यु हो गई थी।
•1858 - बाबू कुंवर सिंह भारतीय स्वतंत्रता के प्रथम संग्राम के सिपाही का निधन जगदीशपुर, बिहार में हुआ (मतभेद , 26 अप्रैल का भी वर्णन मिलता है , कन्फर्म कर लें )।
•1926 - राष्ट्रभाषा हिन्दी के उन्नायक, प्रखर चिंतक, स्वतंत्रता सैनानी माधवराव सप्रे का निधन हुआ था।
•1968 - मशहूर गजल गायक बड़े गुलाम अली खान का निधन हुआ था।
•1992 - प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्माता-निर्देशक भारत रत्न से सम्मानित सत्यजीत राय निधन हुआ था।
•1996 - चेचेन्या के अलगाववादी नेता दुदायेव का एक हवाई हमले में निधन।
•2007 - रूस के पूर्व राष्ट्रपति बोरिस निकोलाइएविच ऐल्तसिन का निधन हुआ था।
•2013 - हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध पार्श्वगायिका शमशाद बेगम का निधन हुआ था।
•2020 - शहूर रंगकर्मी उषा गांगुली का दिल का दौरा पड़ने से निधन।
23 अप्रैल के महत्वपूर्ण दिवस
Important Days of 23 April
🔆विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस






Post a Comment