18 April : History of Today - 18 अप्रैल : आज का इतिहास



 18 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 
 Important events of April 18 

•1612 - मुगल साम्राज्य के बादशाह शाहजहां ने मुमताज से निकाह किया।

•1738 - मैड्रिड में रियल अकादमी डे ला हिस्टोरिया की स्थापना की गयी ("रॉयल अकादमी ऑफ़ हिस्ट्री") । 

•1809 - पहली बार 2000 गिनीज डेक के घोड़े की दौड़ इंग्लैंड में हुई। 

•1835  - लॉर्ड मेलबर्न सर रॉबर्ट पील के स्थान पर यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री बने। 

•1846 – आर.ई.हाउस ने द्वारा टेलीग्राफ टिकर का पेटेंट कराया गया।

•1848 - पंजाब में दूसरा आंग्ल-सिख युद्ध समाप्त किया गया।

•1853 - एशिया की पहली ट्रेन बॉम्बे से तन्ना तक चलायी गयी।


•1859 - वर्ष 1857 विद्रोह के नेता तात्यां तोपे को फांसी दी गयी।

•1902 – डेनमार्क पहला देश बना जिसने अपराधियों की पहचान के लिए फिंगरप्रिंट तकनीक को अपनाया।


•1906 - सेन फ्रांसिस्को में आये भूकंप और आग से लगभग 4000 लोगों की मौत।


•1917 - महात्मा गांधी ने सत्याग्रह के लिए बिहार के चंपारण का चयन किया।


•1923 - यांकी स्टेडियम ब्रोंक्स में खुल गया।

•1924 – सिमन एंड शूस्टर की पहली क्रॉसवर्ड पजल बुक प्रकाशित हुई।


•1930 - सूर्य सेन उर्फ मास्टर दा और इंडियन रिपब्लिकन अार्मी के 62 लोगों ने चटगांव शास्त्रागार पर धावा बोला।


•1948 - नीदरलैंड के हेग में अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय का गठन हुआ।


•1950 - विनोबा भावे ने आंध्र प्रदेश (अब तेलंगाना) के पचमपल्ली गाँव से भूदान आंदोलन की शुरुआत की।


•1955 - बांडुंग में अफ़्रीकी-एशियाई सम्मेलन का आयोजन किया गया था।


•1971 - “सम्राट अशोक” नामक देश का पहला जंबो जेट विमान 747 मुंबई में उतरा।


•1980 - जिंबाब्वे ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता मिलने की घोषणा की।


•1991 - केरल भारत का पहला पूर्ण साक्षर राज्य घोषित हुआ।


•1994 - वेस्टइंडीज के बल्लेबाज़ ब्रायन लारा ने 375 रन बनाकर टेस्ट मैच की एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकार्ड बनाया।

1996 – काहिरा में अज्ञात हमलावरों ने ग्रीस के 17 टूरिस्टों और उनके स्थानीय गाइड को गोलियों से भून दिया।

•1996 – ज़ायोनी शासन की वायु सेना ने दक्षिणी लेबनान के क़ाना गांव में संयुक्त राष्ट्र संघ की शांति सेना के ठिकाने पर बमबारी की।


•2001 - भारतीय सीमा में घुस आई बांग्लादेश की सेना की गोलीबारी से भारत के 16 जवान शहीद हुए थे।


•2002 - 1973 से इटली में निवास कर रहे अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व शासक मोहम्मद जहीर शाह काबुल लौटे।

2005 - भारत मुम्बई स्थित जिन्ना हाउस पाकिस्तान को देने पर सहमत।

•2006 - राबिन हुड का शहर नाटिंघम लूटग्रस्त शहर घोषित।

•2008 - इंफोसिस टैक्नोलाजी ने विकास एवं मरम्मत सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए अमेरिका की कॉनसेको के साथ पाँच वर्ष के लिए क़रार किया।

•2008 – आईपीएल के पहले सीजन का पहला मैच बेंगलुरु में खेला गया था।


•2008 - पाकिस्तान ने भारतीय क़ैदी सरबजीत सिंह की फांसी की सजा को एक महीने के लिए टाला।


•2008 - भारत और मैक्सिको ने नागरिक उड्डयन और ऊर्जा के क्षेत्र में नये समझौते किए।


•2008 - इंफोसिस टैक्नोलाजी ने विकास एवं मरम्मत सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए अमेरिका की कॉनसेको के साथ पाँच वर्ष के लिए क़रार किया।


•2008 - अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने जानलेवा इंजेक्शन के ज़रिये सज़ा-ए-मौत को वैध ठहराया।


•2013 - इराक की राजधानी बगदाद में हुए बम धमाकों से 27 की मौत, 65 घायल।


•2014 - माउंट एवरेस्ट में आए हिमस्खलन से नेपाल के 12 पर्वतारोहियों की मौत।

2019 - भारत सरकार ने जम्‍मू-कश्‍मीर में नियंत्रण रेखा से होने वाला व्‍यापार स्‍थगित किया।

•2019 - बजरंग पूनिया ने कुश्‍ती के 65 किलोग्राम की फ्री स्‍टाइल रैंकिंग में फिर पहला स्‍थान हासिल किया।

•2020 - अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआइटीए) खेल मंत्रलय के निर्देश पर आजीवन अध्यक्ष, आजीवन उपाध्यक्ष और आजीवन सलाहकार जैसे मानद पदों को खत्म करने पर सहमत हो गया। 

•2020 - कोविड-19 के संदर्भ में ग्रामीण डाक सेवक सहित सभी डाक कर्मचारियों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने का फैसला किया गया।


 18 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति 
 Born on 18 April 

•1621 - गुरु तेग़ बहादुर - सिक्खों के नौवें गुरु।


•1858 - धोंडो केशव कर्वे - आधुनिक भारत का सबसे बड़ा समाज सुधारक और उद्धारक।


•1901 - चन्देश्वर प्रसाद नारायण सिंह - भारत के राजनीतिज्ञ ।


•1916 - ललिता पवार - हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री


•1961 - पूनम ढिल्लों - बालीवुड अभिनेत्री


•1928 -
दुलारी - भारतीय सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री 


 18 अप्रैल को हुए निधन 
 Died on 18 April 

•1859 - तात्या टोपे - वीर पुरुष और ‘प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम’ में भाग लेने वाले प्रमुख व्यक्ति।


•1898 - दामोदर हरी चापेकर - भारत के क्रांतिकारी अमर शहीदों में से एक।

•1916 - जी. सुब्रह्मण्यम अय्यर - भारत के जाने माने पत्रकार तथा प्रमुख बुद्धिजीवी।


•1955 - अलबर्ट आइंस्टाइन - प्रसिद्ध वैज्ञानिक

अल्बर्ट आइंस्टीन का जीवन परिचय
Biography of Albert Einstein


•1959 - बारीन्द्र कुमार घोष - भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सैनानी तथा पत्रकार।


•1972 - पंडित पांडुरंग वामन काणे - महान् भारतीय संस्कृतज्ञ और विद्वान्।

•1978 – शोभा सिंह - प्रख्यात लेखक खुशवंत सिंह के पिता।


•1999 - मैरी बुलिंस - ब्रिटेन की प्रमुख उपन्यासकार, जीवनीकार और सम्पादक।


•2003 - पाण्डेय - हिन्दी साहित्य की प्रमुख विधाओं के उत्कृष्ठ लेखक और समाज सुधारक


 18 अप्रॅल के महत्वपूर्ण दिवस 
 Important day of April 18 


🔅 विश्व पुरातत्व ( विरासत /धरोहर ) दिवस।

🔆आजाद हिन्‍द फौज दिवस