9 March : History of Today - 9 मार्च : आज का इतिहास


   9 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 
 Important events of March 9 

•1776 - अर्थशास्त्र पर एडम स्मिथ की मशहूर पुस्तक ‘द वेल्थ ऑफ नेशन्स’ का प्रकाशन।

•1822 - चार्ल्स एग ग्राहम ने पहली बार नकली दांतो का पेटेंट कराया।

•1860 - जापान ने पहली बार अमेरिका में अपना राजदूत नियुक्त किया।

•1861 - 50, 100 और 1000 डॉलर की मुद्रा को शामिल किया गया।

•1916 - जर्मनी ने पुर्तगाल के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

•1918 - रूसी बोल्शेविक पार्टी कम्युनिट पार्टी बनी।

•1959 - दुनिया में सबसे ज्‍यादा पसंद की जाने वाली बार्बी डॉल ने न्‍यूयार्क के अमेरिकन टॉय फेयर में अपनी जिंदगी शुरू की थी।

•1961 – 'डमी मानव' के साथ रूसी अंतरिक्ष यान स्पूतनिक 9 का सफल प्रक्षेपण हुआ।

•1967 – तत्कालीन सोवियत संघ के नेता जोसेफ स्टैलिन की पुत्री स्वेतलाना अलीलुयेवा देश छोड़ कर चली गई थीं

•1973 – उत्तरी आयरलैंड में हुए एक जनमत संग्रह में जनता ने ब्रिटेन के साथ रहने के पक्ष में वोट डाला था।

•1976 – जर्मनी के कवालेसे में केबल कार दुर्घटना में 42 लोगों की मौत हुई।

•1977 – अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में हनाफी मुस्लिम गुट ने तीन इमारतों पर हमला कर 149 लोगों को बंधक बनाया, दो की हत्या की।

•1999 - भारतीय मूल के, ब्रिटिश आधारित दिग्गज उद्योगपति स्वराज पॉल को सेंट्रल बर्मिघम विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की गयी।

•1999 - फ़्रांसिस्को फ़्लोरेस अल सल्वाडोर (द. अमेरिका) के राष्ट्रपति चुने गये।

•2003 - पेरू के पूर्व राष्ट्रपति अलवर्टो फूजीमोरी के ख़िलाफ़ इंटरपोल ने गिरफ़्तारी का वारंट जारी किया।

•2004 - पाकिस्तान ने 2000 किमी। की मारक क्षमता वाले सतह तक मार करने वाले ‘शाहीन-2’ (हत्फ-6) प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया

•2005 - थाक्सिन शिनवात्रा दूसरे कार्यकाल के लिए थाइलैंड के प्रधानमंत्री चुने गये।

•2007 - ब्रिटेन में भारतीय डॉक्टरों को भेदभाव वाले प्रवासी नियमों पर क़ानूनी कामयाबी मिली।

•2008 - गोवा के राज्यपाल एस.सी.जमीर ने महाराष्ट्र के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण किया।

•2008 - मलेशिया में हुए संसदीय चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री अब्दुल्ला अहमद बदावी पराजित हुए।

•2009 - तमिलनाडु ने पश्चिम बंगाल को 66 रनों से पराजित कर विजय हरारे ट्राफी जीती।

•2018 - बिप्लब कुमार देब ने भारतीय राज्य त्रिपुरा के दसवें मुख्यमन्त्री के रूप में शपथ ली।

•2019 - अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा के लुनार रिकॉनसांईस ऑर्बिटर यान ने पृथ्वी से नजर आने वाले चन्द्रमा हिस्से में पानी के अणु खोजने में सफलता पाई

•2020 - अफगानिस्‍तान में अशरफ गनी ने दूसरे कार्यकाल के लिए राष्‍ट्रपति पद की शपथ ली।

 9 मार्च को जन्मे व्यक्ति 
 Born on 9 March 

•1454 – अमेरिगो वेसपुची - इटली के घुमक्कड़ नाविक। उन्हीं के नाम अमेरिगो की वजह से आज अमेरिका का नाम अमेरिका है।

•1915 - डॉ. नगेन्द्र - भारत के प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार

•1930 - सोली जहांगीर सोराबजी - रख्यात भारतीय विधिवेत्ता और भारत के पूर्व महान्यायवादी।

•1931 - कर्ण सिंह - भारतीय राजनेता और लेखक

•1934 - यूरी गैगरिन - रूसी सोवियत पायलट और कॉस्‍मोनॉट।

•1938 - हरिकृष्ण देवसरे - प्रसिद्ध बाल साहित्यकार एवं संपादक।

•1951 - उस्ताद ज़ाकिर हुसैन - मशहूर तबला वादक।

•1956 - शशि थरूर - भारतीय लेखक

•1985 - पार्थिव पटेल - भारतीय क्रिकेटर

•1996 - दरशील सफ़ारी - भारतीय बाल कलाकार।

 9 मार्च को हुए निधन 
 Died on 9 March 


•1564 –  माईकल एंजलो - इटली के प्रसिद्ध शायर, मूर्तिकार और वास्तुविद।

•1915 – हेनीफ़ेबर - जीव विज्ञान के विशेष जान। जिन्होंने यह दृष्टिकोण पेश किया कि ज़मीन के कीड़े मकोड़े और जानवर अपनी रक्षा के लिए अपनी प्रवृत्ति में पायी जाने वाली व्यवस्था से लाभ उठाते हैं।

•1941 - जार्ज अब्राहम ग्रियर्सन - प्रसिद्ध इतिहासकार, अंग्रेज़ी साहित्यकार

•1968 - हरिशंकर शर्मा - भारत के प्रसिद्ध साहित्यकारकविलेखक, व्यंग्यकार और पत्रकार।

•1969 - हारमसजी पेरोशा मोदी - टाटा समूह और भारत के एक प्रशासक के साथ जुड़े एक प्रख्यात पारसी व्यापारी।

•1971 - के. आसिफ़ - प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।

•1994 - देविका रानी - भारतीय अभिनेत्री

•1997 - बी. जी. रेड्डी - मद्रास विधान सभा के सदस्य।

•1992 – मनाख़िम बेगिन - इस्राईल और लिकूड पार्टी के संस्थापकों में से एक।

•2012 - जॉय मुखर्जी - हिन्दी फ़िल्मों के मशहूर अभिनेता और निर्माता निर्देशक।

•2018 - पतंगराव कदम - महाराष्ट्र के जाने माने राजनीती विशेषज्ञ और भारती विद्यापीठ के संस्थापक ।

•2019 - ज. गु. रामानुजाचार्य महंत पुरुषोत्तमाचार्य - अयोध्या राममंदिर आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले श्रीराम जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य एवं सुग्रीव किला पीठाधीश्वर।


 09 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 

 Important Events of March 09