5 March : History of Today - 5 मार्च : आज का इतिहास




 5 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 
 Important events of March 5 

•1046 - नासिर खुसरो ने अपने 6 साल लंबे मध्यपूर्व सफ़र का आरंभ किया जिसके उपरांत उन्होंने आज भी फ़ारसी भाषा की श्रेष्ठतम कृतियों में गिनी जाने वाली “सफ़रनामा” लिखी।

•1691 – यूरोप में पहली बार करेंसी नोट छपा। यह काग़ज़ी मुद्रा स्वीडन के बैंक ने जारी की थी। इससे पहले तक स्वीडन में सिक्का चलता था जो चौकोर और बड़े आकार का होता था।

•1699 - महाराजा जय सिंह ने अंबर का सिंहासन संभाला।

•1793 - आॅस्ट्रिया के सैनिकों ने फ्रांस को हरा कर उसके साम्राज्य पर फिर से कब्जा किया।

•1809 – ब्रिटेन और उसमानी शासन के बीच डरडैनल्स समझौता हुआ जिसके अनुसार ब्रिटेन ने उसमानी शासक को मिस्र सहित समस्त क्षेत्रों को ख़ाली करने का वचन दिया।

•1851 - भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की स्थापना।

•1904 - निकोला टेस्ला ने बॉल तड़ित की व्याख्या की।

•1918 - सोवियत संघ ने पेट्रोग्राड को हटाकर मॉस्को को रूस की राजधानी बनाया।

•1931 - महात्मा गांधी ने सविनय अवज्ञा आंदोलन खत्म किया।

•1933 – जर्मनी के संसदीय चुनावों में नाजी पार्टी ने 44 प्रतिशत मत प्राप्त किया।

•1949 - भारत में झारखंड पार्टी की स्थापना हुई।

•1962 - कनाडा में आयकर नियमों में बदलाव किया गया।

•1966 – यात्री जेट प्लेन माउंट फूजी में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

•1968 - मार्टिन लूथर किंग की हत्या।

•1974 - हुए योम किप्पुर युद्ध में इसरायल स्वेज नहर की पश्चिमी सीमा से पीछे हटा।

•1982 - “वेनेरा 14” नामक रूसी उपग्रह बुध की कक्षा में पहुँचा।

•1983 - आस्ट्रेलिया में लेबर पार्टी के नेता बाब हाक प्रधानमंत्री बने। 

•1990 - सरकार ने 1984 के भोपाल गैस त्रासदी के पांच लाख पीड़ितों के लिए 360 करोड़ रुपए की अंतरिम राहत की घोषणा की।

•1995 – भारत और चीन अपने सैन्य कर्मियों के बीच बैठकों की सुविधा के लिए सिक्किम के नाथू ला सहित दो नए सीमा केन्द्र खोलने पर सहमत हुये।

•1997 - उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच 25 साल में पहली बार शांति वार्ता हुई।

•1997 - भारत तथा तेरह अन्य देशों ने इंडियन ओशन रिम एसोसियेशन के गठन की घोषणा की।

1999 - आज़ाद देश के राष्ट्रकुल के कार्यकारी सचिव बोरिस बेरनोवस्की की बर्खास्तगी,।

•1999 - अभिनेता संजय दत्त के पिता और फिल्म अभिनेता सुनील दत्त ने कोलंबो से 17 सदस्यीय दल के साथ दक्षिण एशिया की 13 हजार किलोमीटर लम्बी सद्भावना यात्रा आरम्भ की।

•2001 - मक्का मदीना में हुए ईद के दौरान भगदड़ में लगभग 40 यात्री मरे।

•2001 - कोलंबिया के राष्ट्रपति परुत्राना चार दिवसीय यात्रा पर भारत आए ।

•2002 - राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन सम्पन्न।

2003 - अलकायदा का शीर्ष आतंकवादी मुस्तफ़ा अहमद अल-हवसावी रावलपिंडी में गिरफ़्तार।

•2006 - पाकिस्तान में अलकायदा और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में 100 लोग मारे गये।

•2007 - अर्जेन्टीना ने भारत द्वारा अदालती कार्रवाही के लिए क्वात्रोची के प्रत्यर्पण दस्तावेज स्वीकृत किये।

•2008 - महाराष्ट्र के राज्यपाल एस.एम. कृष्णा ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

•2008 - भारत ने समुद्र से ज़मीन पर हमला करने वाले ‘ब्रह्मोस’ मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

•2009 - इफ्को (‘इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर को-ऑपरेटिव लिमिटेड) एक करोड़ टन उर्वरक की वार्षिक बिक्री करने वाली विश्व की पहली कम्पनी बनी।

2009 - भारतीय उद्योगपति विजय माल्या ने 18 लाख रुपये में बापू की विरासत को ख़रीदा।

•2009 - बिजनेस मैगज़ीन फोर्ब्स ने 48 परोपकारी दिग्गज़ों की लिस्ट में टेलिकॉम किंग सुनील मित्तल और प्रवासी व्यापारी अनिल अग्रवाल समेत चार भारतीयों के नाम शामिल किये।

•2018 - द शेप ऑफ़ वाटर ने 90वें अकादमी पुरस्कार पर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक सहित चार ऑस्कर जीते।

•2019 - भारत रक्षा मंत्रालय का फैसला, आर्मी में महिला ऑफिसर्स को मिलेगी परमानेंट ग्रांट कमीशन।

•2019 - भारत ने दर्ज की वनडे में 500वीं जीत, ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरा देश बना।

•2020 - टाइम मैगजीन ने इंदिरा गाँधी को 1976 और राजकुमारी अमृत कौर को 1947 की ‘वुमन ऑफ द ईयर’ चुना।

•2020 - कोरोनावायरस के चलते दिल्ली सरकार ने 31 मार्च तक सभी प्राइमरी स्कूल  बंद करने के आदेश दिए व सरकारी दफ्तरों में बायोमेट्रिक अटेंडेंस पर रोक लगाई।

•2020 - केन्द्रीय कैबिनेट ने सार्वजनिक सेक्टर के बैंकों का एकीकरण 4 बैंकों में करने के लिए मंज़ूरी दी (1 अप्रैल, 2020 से लागू )।

 5 मार्च को जन्मे व्यक्ति 
 Born on 5 March 

•1805 – एगोस्टीन थिअरी - फ़्रांस के इतिहासकार।

•1905 - सुशीला दीदी - भगत सिंह की क्रांतिकारी गतिविधियों में सहयोग करने वाली स्वतंत्रता सैनानी

•1913 - गंगूबाई हंगल - ‘भारतीय शास्त्रीय संगीत’ की प्रसिद्ध गायिका ।

•1916 - बीजू पटनायक - ओडिशा के प्रसिद्ध नेता और पूर्व मुख्यमंत्री।



•1922 - पियर पयोलो - पसोलीनी, इतालवी फिल्म निर्देशक।

•1925 - वसंत साठे - पाँचवीं, छठी, सातवीं, आठवीं और नौवीं लोकसभा के सदस्य।

•1934 - सोम ठाकुर - मुक्तक, ब्रजभाषा के छंद और बेमिसाल लोक गीतों के वरिष्ठ एवं लोकप्रिय रचनाकार।

•1959 - शिवराज सिंह चौहान - ‘भारतीय जनता पार्टी’ के वरिष्ठ नेता एवं ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ के समर्पित कार्यकर्ता।

 5 मार्च को हुए निधन 
 Died on 5 March 

•1827 - अलेस्सांद्रो वोल्टा - इतालवी वैज्ञानिक

•1919 – अरनेस्ट हेनरी शेकलेटन - आयरलैंड के प्रसिद्ध नाविक। उन्होंने अंटार्कटिका की कई यात्राएं कीं और महासागर में स्थित जॉर्जिया के एक द्वीप में उनका निधन हुआ।

•1953 - जोसेफ स्टालिन - 29 साल तक सत्ता में रहने वाले सोवियत तानाशाह।

•1989 - बाबा पृथ्वी सिंह - लेबर पार्टी के संस्थापक।

•2010 - जी.पी. बिड़ला - भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति में से एक।


05 मार्च के महत्वपूर्ण दिवस 
 Important Days of 05 March




🔅 पंचायती राज दिवस उड़ीसा ( श्री बीजू पटनायक जयन्ती )।