30 March : History of Today - 30 मार्च : आज का इतिहास
30 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
Important events of March 30
•1814 - नेपोलियन बोनापोर्ट को हराने के बाद ब्रिटेन की सेना ने पेरिस की ओर चल पड़ी।
•1822 - फ्लोरिडा अमेरिका के गणराज्य में शामिल हुआ।
•1842 - बेहोशी की दवा के रूप में ईथर का पहली बार इस्तेमाल हुआ।
•1856 - क्रिमिया नामक लड़ाई पेरिस समझौते के साथ समाप्त हुई।
•1858 - हैमेन एल. लिपमेन ने इरेजर के साथ जुड़ी पेंसिल का पहला पेटेंट रजिस्टर किया।
•1867 - अमेरिका ने रूस से अलास्का को खरीदा।
•1919 - जर्मनी के डुसेलडॉफ शहर पर बेल्जियम की सेना ने अपना कब्जा किया।
•1919 - महात्मा गांधी ने रॉलेक्ट एक्ट के विरोध की घोषणा की।
•1945 - सोवियत संघ ने आस्ट्रिया पर आक्रमण किया।
•1949 - राजस्थान राज्य की स्थापना आज ही के दिन हुई और जयपुर को उसकी राजधानी बनाया गया
•1950 - मर्रे हिल ने फोटो ट्रांजिस्टर का अविष्कार किया।
•1963 - फ्रांस ने अल्जीरिया के इकर क्षेत्र में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
•1976 - अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन में भूमि दिवस के नाम से बहुत बड़ा प्रदर्शन हुआ।
•1977 - स्वामी अग्निवेश ने अपनी भारतीय आर्यसभा पार्टी को जनता पार्टी में विलय कर दिया।
•1981 – अमेरिका के राष्ट्रपति रीगन वॉशिंगटन के एक होटल के पास से गुजर रहे थे, उसी दौरान ताबड़तोड़ छह गोलियां चल गईं। जिसकी आखिरी गोली रीगन की छाती में लगी।
•1982 - नासा के अंतरिक्ष यान कोलंबिया ने एसटीएस-3 मिशन पूरा कर पृथ्वी पर वापसी की।
•1992 - सत्यजित रे को मानद ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
•1998 – चीन के उत्तरी हिस्से शिनदोंग में भेंड़ की हड्डी पर उत्कीर्ण 3000 साल पुरानी कुछ शब्दावलियां प्राप्त हुईं।
•2003 - पाकिस्तान के कहुटा परमाणु संयंत्र पर 2 वर्षों के लिए प्रतिबंध लगा।
•2004 - ताइवान के राष्ट्रपति शेन शुवी बियान राष्ट्रपति पद के लिए भारत के साथ शांति प्रक्रिया से हटने की धमकी दी।
•2006 - ईरान पर बर्लिन में बैठक का आयोजन।
•2006 – ब्रिटेन में आतंकवाद निरोधक कानून प्रभाव में आया।
•2008 - रिलायंस एनर्जी लिमिटेड को 400 किलोवाट उच्च वोल्टेज विद्युत ट्रांसमिशन के लिए लगभग 1200 करोड़ रुपये के ठेके मिले।
•2008 - इस्रायल में चेतावनी के साथ अरब लीग सम्मेलन सम्पन्न।
•2010 - 15 साल पहले पंजाब के मुख्यमंत्री बेअंत सिंह को मानव बम से उड़ाने के मामले में सह आरोपी आतंकी परमजीत सिंह भ्योरा को बुड़ैल जेल में विशेष कोर्ट में स्पेशल जज रवि कुमार सोंधी ने आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई।
•2012 – मंदी में फंसे स्पेन के बजट में 27 अरब यूरो की कटौती की गई।
•2017 - दिल्ली के मशहूर और पुराने सिनेमा धरों में से एक 1932 से चल रहे रीगल सिनेमा हॉल को बन्द कर दिया गया।
•2019 - बारामूला में आतंकियों ने एक नागरिक को गोली मारी , सीआरपीएफ चौकी पर हमला किया तथा नियंत्रण रेखा से सटे कृष्णा घाटी और मनकोट सेक्टर में गोलाबारी की।
•2019 - अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का समर शेड्यूल जारी हुआ , 8 नई फ्लाइट्स हुई शामिल।
•2020 - भारतीय रिज़र्व बैंक 10 सरकारी बैंकों का समेकन 4 बड़े बैंकों में करेगा की घोषणा हुई , यह 1 अप्रैल, 2020 से लागू होगा।
•2020 - अमेरिका ने ईरान पर लगाए गए चार परमाणु प्रतिबंधों को रीन्यू किया। ईरान पर परमाणु कार्यक्रम के निर्माण को रोकने के लिए यह प्रतिबंध लगाए गए थे।
30 मार्च को जन्मे व्यक्ति
Born on 30 March
•1853 - विन्सेंट वैन गो - नीदरलैण्ड के प्रसिद्ध चित्रकारों में से एक।
•1908 - देविका रानी - भारतीय अभिनेत्री।
30 मार्च को हुए निधन
Died on 30 March
•1664 - गुरु हर किशन सिंह - सिक्खों के आठवें गुरु।
•2002 - आनंद बख्शी - प्रसिद्ध संगीतकार।
•2005 - ओ वी विजयन - मशहूर कार्टूनिस्ट और लेखक।
•2006 - मनोहर श्याम जोशी - आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध गद्यकार, उपन्यासकार, व्यंग्यकार, पत्रकार।
30 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
Important events and
festivities of 30 March
🔆राजस्थान दिवस





Post a Comment