28 March : History of Today - 28 मार्च : आज का इतिहास
28 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
Important events of March 28
•1562 - अकबर ने मालवा की राजधानी सांरगपुर पर हमला कर बाजबहादुर को हरा दिया।
•1572 - हॉलैंड में स्पेन के सेना कमांडर के अत्याचारों के विरुद्ध जनान्दोलन आरंभ हुआ।
•1795 - पोलैंड का विभाजन हुआ।
•1809 - हुए मेडलिन युद्ध में फ्रांस के हाथों स्पेन की हार हुई।
•1854 - फ्रांस और ब्रिटेन ने रूस के खिलाफ क्रीमिया युद्ध की घोषणा की।
•1891 - विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप आयोजित।
•1914 – जापानी जहाज 'कामागाटामारु हांगकांग से 372 युवकों को लेकर कनाडा के वेंकूवर के लिए रवाना हुआ। इनमें अधिकतर सिख युवक थे।
•1917 - प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान महिलाओं की सेना सहायक कोर की स्थापना हुई।
•1922 - अमेरिका के आविष्कारक ब्रेडली ए. फिस्के ने माइक्रोफिल्म पठन यंत्र का पेटेंट कराया।
•1930 - तुर्की के कई शहरों का नाम बदल दिया गया जिसमे अंगोरा और कांस्टेंटिनाेपल ने अपना नाम बदलकर क्रमश: अंकारा और इस्तांबुल कर लिया।
•1939 - स्पेन में गृहयुद्ध समाप्त हुआ।
•1939 - जर्मनी के तानाशाह हिटलर ने पोलैंड के साथ एक दूसरे पर आक्रमण नहीं करने संबंधी पांच साल पुराने समझौते को तोड़ा।
•1941 - नेताजी सुभाष चंद्र बोस नजरबंदी से बचकर बर्लिन पहुँचे।
•1959 - चीन ने तिब्बत की सरकार भंग की और पांचेन लामा को पदासीन किया।
•1962 – सीरिया में सैन्य विद्रोह के बाद राष्ट्रपति नाजिम अल-कुद्सी देश छोड़कर भागे।
•1963 - रूस और अमेरिका के बीच शीत युद्ध हुआ।
•1964 - इंग्लैंड के पास पहला समुद्री डाकू रेडियो स्टेशन बना।
•1965 - डॉक्टर मार्टिन लूथर किंग ने काले अमेरिका के लोगो के अधिकारों के लिए एलाबामा की राजधानी मॉटगुमरी में 25 हजार लोगों के साथ मार्च निकाला।
•1972 - तत्कालीन सोवियत रूस ने परमाणु परीक्षण किया।
•1977 - मोरारजी देसाई ने भारत में सरकार बनायी।
•1981 – थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में इंडोनेशियाई आतंकवादियों ने एक विमान का अपहरण कर लिया।
•1982 – अल सल्वाडोर में संविधान सभा चुनने के लिए पहली बार स्वतंत्र चुनाव हुए।
•1999 – विनस विलियम्स ने बहन सेरेने को
लिप्टन कप जीता। 115 साल में यह पहला मौका आया।
•2000 - वेस्टइंडीज के कोर्टनी वाल्स ने 435 विकेट लेकर कपिल देव का रिकार्ड तोड़ा।
•2005 - इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में आये शक्तिशाली भूकम्प से भारी तबाही।
•2007 - अमेरिका में सीनेट ने इराक से सेना वापसी को मंजूरी प्रदान की।
•2008 - केन्द्र सरकार ने चालीस उत्पादों के निर्यात से रियासतें समाप्त करने की घोषणा की।
•2011- देश में बाघों की संख्या बढ़ी। वर्ष 2006 में इनकी संख्या 1411 थी जो 21 फ़ीसदी बढ़कर 1706 हो गई है।
• 2013 - इंटरनेट पर इतिहास का सबसे बड़ा हमला हुआ।
•2015 - सायना नेहवाल दुनिया की नंबर एक महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं।
•2019 - अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को मिला ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय का बोडले मैडल (27 मार्च भी हो सकती है तारीख )।
•2019 - बांग्लादेश: ढाका में 22 मंजिला इमारत में लगी आग, 25 लोगों की मौत, 70 घायल।
•2019 - अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड के शोधकर्ताओं / वैज्ञानिको ने शरीर से बिजली बनाने की तकनीक खोजी।
•2020 - केंद्र ने कोविड - 19 महामारी से निपटने के लिए एक विशेष राष्ट्रीय कोष पी.एम. केयर्स बनाया। प्रधानमंत्री ने लोगों से इसमें योगदान देने की अपील की, अभिनेता अक्षय कुमार ने 25000000₹ देकर मिशाल पेश की ।
•2020 - “अर्थ ऑवर” सायंकाल को 8:30 से 9:30 बजे के बीच मनाया गया आमतौर पर मार्च के अन्तिम शनिवार को मनाते हैं।
28 मार्च को जन्मे व्यक्ति
Born on 28 March
•1868 - मैक्सिम गोर्की - प्रसिद्ध रूसी साहित्यकार।
•1896 - गोरख प्रसाद - गणितज्ञ, हिंदी विश्वकोश के संपादक तथा हिंदी में वैज्ञानिक साहित्य के बहुप्रतिभ लेखक।
•1972 - एबिय जे जोस - भारतीय पत्रकार और मानवाधिकार कार्यकर्ता।
•1982 - सोनिया अग्रवाल - भारतीय अभिनेत्री।
•1986 - लेडी गागा - पॉप गायिका।
28 मार्च को हुए निधन
Died on 28 March
•1941 - कावासजी जमशेदजी पेटिगारा - भारतीय पुलिस आयुक्त ।
•1943 - एस सत्यमूर्ति - स्वतंत्रता कार्यकर्ता ।
•1959 - काला वेंकटराव - दक्षिण भारत के एक प्रमुख राजनीतिज्ञ।
•1969 - आइजनहावर - सं.रा. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति।
•2006 - वेथाथिरी महर्षि - भारतीय दार्शनिक।
•2006 - बंसीलाल - हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और स्वतंत्रता सैनानी।
•2008 - ऐबीमैन - आस्कर विजेता व पटकथा लेखक।
•2012 - पीएस अप्पू- एक भारतीय सिविल सेवक थे जो लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के निर्देशक पद से सेवानिवृत्त हुए।
28 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
Important events and festivities of 28 March
🔆राष्ट्रीय नौवहन दिवस।
🔅 डोलोत्सव / यात्रा ( बंगाल ) ।
🔅 पाम संडे ( खजूर रविवार , ईसाई )।




Post a Comment