22 March : History of Today - 22 मार्च : आज का इतिहास



 22 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 
 Important events of March  22

•175 - स्टीफेन द्वितीय 23वें कैथोलिक पोप चुने गये।

•1739 - आक्रमणकारी नादिर शाह ने अपनी सेना को दिल्ली मे जनसंहार की इजाजत दी।

•1873 - पुएरटो रिको में दास प्रथा को खत्म किया गया।

•1882 - घातक संक्रामक बीमारी ‘टीबी’ की पहचान हुई।

•1888 - इंग्लिश फुटबॉल लीग की स्थापना।

•1890 - रामचंद्र चटर्जी पैराशूट से उतरने वाले पहले व्यक्ति बने।

•1917 - रूस की नई सरकार को मान्यता देने वाला अमेरिका पहला देश बना।

•1923 - पहली बार आइस हाकी मैच का रेडियो से प्रसारण।

•1942 - सर स्टैफोर्ड क्रिप्स के नेतृत्व में क्रिप्स मिशन भारत आया।

•1946 - ब्रिटेन ने जॉर्डन को आजाद करने के लिए संधि पर हस्ताक्षर किये।

•1947 - आखिरी वायसराय लार्ड लुईस माउंटबेटन भारत आये।

•1954 - अमेरिका में मिशीगन के साउथफील्ड में पहला शॉपिंग मॉल खोला गया।

•1956 - अमेरिका में रंगभेद विरोधी नेता मार्टिन लूथर किंग को एक नस्लवादी कानून का विरोध करने के कारण आज ही के दिन जेल हुई थी।

•1957 - शक पर आधारित राष्ट्रीय कैलेण्डर को स्वीकारा गया।

•1958 - सोवियत संघ ने नोवाया जेमलया में परमाणु परीक्षण किया।

•1960 – आर्थर लियोनार्डो स्चाव्लो और चाल्र्स हार्ड तोव्नेस को लेजर के लिए पहला पेटेंट मिला।

•1964 - कोलकाता में पुरानी कारों की पहली रैली ‘विंटेज कार रैली’ आयोजित।

•1969 - इंडियन पेट्रोकैमिकल्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड का उद्घाटन।

•1977 - श्रीमती इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दिया।

•1978 - फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।

•1978 - इजरायल की संसद ने मिस्र के साथ शांति संधि को मान्यता दी।

•1982 - नासा ने अपने अंतरिक्ष यान कोलंबिया को तीसरे मिशन पर लिए रवाना किया।

•1995 - रूसी अंतरिक्ष यात्री वालेरी पेलियाकोव साढ़े चौदह माह के रिकार्ड अंतरिक्ष प्रवास के पश्चात् पृथ्वी के लिए रवाना।

•1999 - जार्डन के शाह अब्दुल्ला ने अपनी पत्नी राजकुमारी रानिया को आधिकारिक रूप से महारानी नामित किया।

•1999 - भारतीय शेखर कपूर की फ़िल्म 'एलिजाबेथ' को सर्वश्रेष्ठ मेकअप का आस्कर पुरस्कार।

•2000 – दक्षिण अमेरिका के कोरू से इनसेट 3बी का प्रक्षेपण किया गया।

•2002 - ब्रिटेन में गले के नीच पूरे शरीर में लकवे से ग्रस्त एक 43 साल की महिला को इच्छा मृत्यु का अधिकार दिया गया।

•2003 - पाकिस्तान सरकार ने इराक पर अमेरिकी हमले के मद्देनजर सैफ सेल प्रतियोगिता स्थगित की ।

•2005 - हिकिपुन्ये पोहांबा ने नामीबिया के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।

•2007 - पाकिस्तान ने हत्फ़-7 मिसाइल का परीक्षण किया।

•2010 - केरल सरकार द्वारा गठित 14 सदस्यी समिति ने कोला के पलक्कड स्थित प्लांट से पर्यावरण नुक़सान की पुष्टी करते हुए 218 करोड का हर्जाना माँगने की तथा इसके लिए क़ानूनी लड़ाई लड़ने के लिए एक प्राधिकरण के गठन की शिफारिश की।

•2010 - भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की स्वर्ण चतुर्भुज परियोजना में कार्यरत युवा इंजीनियर सत्येंद्र दुबे की बिहार में गया स्थित सर्किट हाउस के सामने 27 नवंबर 2003 को तड़के गोली मारकर हत्या कर दिए जाने के मामले में तीन लोगों, मंटू कुमार, उदय कुमार तथा पिंकू रविदास को पटना की एक अदालत ने दोषी ठहराया।

•2019 - अमेरिका ने पाकिस्तान को चेताया , भारत पर आतंकी हमले हुए तो खैर नहीं।

•2019 - कर्नाटक में मिले ऐतिहासिक सुपरनोवा के अभिलेख।

•2019 - नासा के एक यान ने एस्टेरॉयड बेन्नू पर खोजे पानी के अंश।

•2019 - चीनी वैज्ञानिकों ने की 24 करोड़ साल पुरानी मछली की प्रजाति ( युडाइचितस )की पहचान।

•2019 - बिराट नगर में मेजबान नेपाल को हराकर भारत ने लगातार पांचवी बार सैफ महिला फुटबाल चैम्पियनशिप का खिताब बरकरार रखा।

•2020 -  कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की अपील जनता कर्फ्यू का का पूरे देश में असर दिखा।



 22 मार्च को जन्मे व्यक्ति 
 Born on 22 March 

•1882 - उर्दू के प्रसिद्ध पत्रकार और समाज सुधारक मुंशी दयानारायण निगम का जन्म।

•1894 - भारत की स्वतंत्रता के लिए चटगांव विद्रोह का सफल नेतृत्व करने वाले प्रसिद्ध क्रांतिकारी सूर्य सेन का जन्म।

•1961 - 16वीं लोकसभा सांसद एवं वर्तमान जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव का जन्म।

  
 22 मार्च को हुए निधन  
 Died on 22 March 

•1971 - स्वतंत्रता सैनानी हनुमान प्रसाद पोद्दार का निधन।

•1977 - केरल के प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेता और भारत के स्वतंत्रता सैनानी ए. के. गोपालन का निधन।

•2007 - भारतीय दार्शनिक उप्पलुरी गोपाल कृष्णमूर्ति का निधन।

•2014 - यशवंत विठोबा चित्ताल - अग्रणी कन्नड़ कथा लेखक थे।

•2019 - कर्नाटक के मंत्री सीएस शिवल्ली का दिल का दौरा पड़ने से निधन।


 22 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 
 Important Events of March 22 

🔅 बिहार दिवस।

बिहार दिवस, बिहार स्थापना दिवस, Bihar day, Bihar foundation day


🔅 International Day of the Seal

International Day of the Seal


🔅 विश्व जल संरक्षण दिवस ।

विश्व जल संरक्षण दिवस, world water conservation day