19 March : History of Today - 19 मार्च : आज का इतिहास



 19 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 
 Important events of March 19 

•1831 - अमेरिका के न्यूयार्क स्थित सिटी बैंक में पहली बैंक डकैती हुयी जिसमें 245,000 डॉलर को लुटा गया।

•1866 - मोनार्क लीवरपुल में घुसपैठियों से भरा जहाज डूबने से लगभग 750 लोगों की मौत हुई।

•1877 - ऑस्ट्रेलिया ने पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 45 रनों से हराया।

•1895 - लूमियर्स ब्रदर्स ने अपने नए पैटेंट सिनेमेटोग्राफ से पहला फुटेज रिकॉर्ड किया।

•1920 - अमेरिका की सीनेट ने लीग ऑफ नेशंस में शामिल होने पर मतदान किया।

•1927 - जर्मनी में नाजी और कम्युनिस्टों के बीच खूनी संघर्ष हुआ।

•1944 - आजाद हिंद फौज ने पूर्वोत्तर भारत में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

•1953 - पहली बार एकेडमी अवार्ड का प्रसारण टेलीविजन पर हुआ।

•1965 - इंडोनेशिया ने सभी विदेशी तेल कंपनियों का राष्ट्रीयकरण किया।

1970 – पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी के नेता 1949 में जर्मनी के विभाजन के बाद पहली बार मिले।

•1971 – पूर्वी पाकिस्तान की आजादी की लड़ाई में बांग्लादेश का साथ देने के बाद भारत और बांग्लादेश के बीच गहरी दोस्ती और अच्छे संबंध बने और 1972 में भारत और बांग्लादेश के बीच शांति और मैत्री समझौते पर हस्ताक्षर हुए।

•1972 - भारत और बांग्लादेश के बीच मित्रता समझौते पर हस्ताक्षर किया।

•1977 - फ्रांस ने मुरूओरा द्वीप पर परमाणु परीक्षण किया।

•1982 – अर्जेंटीना के कुछ लोग दक्षिण अटलांटिक में ब्रिटेन के उपनिवेश फॉकलैंड द्वीप पर उतरे थे और वहां अपने देश का झंडा फहरा दिया था।

•1982 - ब्रिटेन तथा बेटिकन में 400 वर्षों के अंतराल के बाद राजनयिक संबंध स्थापित।

•1990 - कनाडा की राजधानी ओटावा में महिलाओं की पहली विश्व आइस हॉकी प्रतियोगिता आयोजित हुई।

•1994 - जापान के योकोहामा में एक लाख 60 हजार अंडों से विश्व का सबसे बड़ा 1383 वर्गफुट आकार का आमलेट तैयार किया गया।

•1996 - बोस्निया हर्जेगोविना की राजधानी सरायेवो का पुन: एकीकरण।

•1998 - अटल बिहारी वाजपेयी दूसरी बार प्रधानमंत्री बने।

•1999 - यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जैकस सांटर का अपने पद से इस्तीफ़ा।

•2001 - ब्रिटेन के उच्च सदन ने संगीतकार नदीम के प्रत्यर्पण का प्रस्ताव ठुकराया।

•2001 - तालिबान द्वारा 100 गायों की बलि।

•2004 - अमेरिका ने विश्व व्यापार संगठन में पहली बार चीन पर मुकदमा ठोका।

•2005 - पाकिस्तान ने  “शाहीन-II” प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।

•2007 - पाकिस्तान की मुख्तारन माई को यूरोपीय परिषद का मानवाधिकार सम्मान प्रदान किया गया।

•2007 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के विस्तार पर बने नये मसौदे को भारत सहित अधिकतर देशों ने खारिज किया।

•2008 - डोनकुपर रॉय ने मेघालय के नये मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

•2008 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ सरबजीत की फ़ांसी 30 मार्च तक रोकी

•2009 - डालर के मुक़ाबले में रुपया 93 पैसे की लम्बी छलांग लगाकर तीन सप्ताह के उच्चतर स्तर पर पहुँचा।

•2013 - महाराष्ट्र में हुए बस दुर्घटना में लगभग 30 लोग मरे।

2019 - जीएसटी परिषद ने निर्माणाधीन आवासीय संपत्ति पर वस्‍तु और सेवाकर दर में नई परिवर्तन योजना को मंजूरी दी।

•2019 - जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष  देश के पहले लोकपाल नियुक्त हुए, राष्‍ट्रपति ने दी मंजूरी।

•2019 - टेरर फंडिंग मामले में ED ने हिज्बुल सरगना सलाहुद्दीन की जम्मू-कश्मीर में 13 संपत्तियों को जब्त किया।

•2019 - कर्नाटकः धारवाड़ में चार मंजिला इमारत ढही, दो की मौत, 40 लोगों के फंसे होने की आशंका।

•2020 - कोरोना वायरस से भारत में चौथी मौत; पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की अपील की।

•2020 - भारत और इजरायल ने 880 करोड़ रुपये के रक्षा सौदे पर हस्ताक्षर किए।

•2020 - अमेरिका ने अपनी पहली हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। 

 19 मार्च को जन्मे व्यक्ति 
 Born on 19 March 

•1884 - नारायण भास्कर खरे - मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मख्यमंत्री।

•1911 - अगरचन्द नाहटा - जैन साहित्य के विशेषज्ञ तथा अनुसन्धानपूर्ण लेखक

•1939 - जगदीप - हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध हास्य कलाकार।

•1954 - इंदु शाहानी - भारतीय शिक्षाविद ।

•1984 - तनुश्री दत्ता - भारतीय अभिनेत्री

 19 मार्च को हुए निधन 
 Died on 19 March 

•1890 - पण्डित गुरूदत्त विद्यार्थी - स्वामी दयानंद सरस्वती के शिष्य एवं आर्य समाज के पाँच प्रमुख नेताओं में से एक।

•1978 - एम. ए. अय्यंगार - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सैनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष।

•1982 - जेबी कृपलानी - महान राजनेता

•1998 - ई़ एम़ एस़ नम्बूदरीपाद - मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता।

•2011 - नवीन निश्चल - भारतीय फ़िल्म अभिनेता

•2015 - सूरजभान सिंह - प्रसिद्ध भाषा चिंतक और शिक्षाविद।


 19 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 
 Important Events of March 19 



🔅 Taxonomist Appreciation Day.