14 March : History of Today - 14 मार्च : आज का इतिहास




 14 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 
 Important events of March 14 

•1647 - फ्रांस कॉलाेन, बावारिया,और स्वीडन ने 30 साल चले युद्ध के बाद संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर किये।

•1653 – नीदरलैंड के कमांडर जोहान वान गैलेन ने एंग्लो-डच युद्ध में ब्रिटिश बेड़े को हराया।

•1728 - जीन-जैकस रूसो ने पहली बार जिनेवा को छोड़ा।

•1794 – एली ह्विटनी ने कॉटन गिन मशीन का पेटेंट कराया जो अमेरिका के कपास उद्योग के लिए बडी क्रांतिकारी साबित हुई।

•1800 - कार्डिनल बार्ना चियारामोंटी पायस VII को 251वें पोप के रूप में 21 मार्च को वेनिस में ताज पहनाया गया।

•1826 - पनामा में दक्षिण अमेरिकी राज्यों की जनरल कांग्रेस की बैठक हुई थी।

•1834 - जॉन हेर्सल ने अब सितारों के खुले समूह को पता लगाया, जो अब एनजीसी 3603 के रूप में जाना जाता है, केप ऑफ गुड होप से देख सकते है।

•1879 - बुद्धि के धनी अलबर्ट आइंस्टाइन का जन्म जर्मनी के उल्म शहर में एक मध्यवर्गीय परिवार में हुआ।

•1912 - इटली के राजा विट्टोरियो इमैनुअल तृतीय जानलेवा हमले में घायल हुए।

•1914 - तुर्की और सर्बिया ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।

•1917 -  चीनी गणराज्य ने जर्मनी के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किया।

•1926 – लातिन अमेरिका के देश कोस्टारिका में रेल हादसे में 248 लोगों की मौत हुई और 93 घायल हुए।

•1931 - भारत की पहली बोलती फिल्म “आलमआरा” का मुम्बई में प्रदर्शन हुआ।

•1954 – डीन बीन फ़ू युद्ध आरंभ हुआ जिसने भारत और चीन में फ़्रांस के अतिक्रमणकारी सैनिकों के भविष्य का निर्धारण किया।

•1955 - राजकुमार महेंद्र नेपाल के राजा बने।

•1958 - मोनाको में शाही परिवार राजकुमारी ग्रेस ने एक पुत्र को जन्म दिया उसीकी ख़ुशी में मोनाको में 101 तोपों की सलामी दी गई।

•1960 – ब्रिटेन के चेशायर में मौजूद एक पृथ्वी से 407000 मील दूर अन्तरिक्ष में मौजूद एक अमेरिका उपग्रह से 
सम्पर्क कर विश्व रिकॉर्ड बनाया।

•1965 - इजरायली मंत्रिमंडल ने पश्चिमी जर्मनी के साथ राजनयिक संबंध बहाल करने पर सहमति दी।

•1976 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

•1983 - तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक ने 23 साल में पहली बार तेल कीमतों में कटौती की।

•1987 - फिजी में रक्तहीन सैनिक क्रान्ति के बाद सरकार का तख्ता पलटा गया।

•1988 - गणित प्रेमियों के लिए खास दिन ‘पाई डे’ पहली बार मनाया गया।

•1989 - दक्षिण अफ़्रीकी नेशनल पार्टी द्वारा पीटर बोथा के स्थान पर एफ़.डब्ल्यू.डी. क्लार्क को राष्ट्रपति बनाया गया।

•1993 - आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने 18 वर्ष की आयु में तस्मानिया के लिये खेलते हुये दो शतक जड़े।

•1998 - सोनिया गांधी पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष बनी।

•1999 - स्पेन का कार्लोस मोया विश्व का नंबर एक टेनिस खिलाड़ी बना।

2000 - मोहम्मद मुस्तफ़ा मेरो सीरिया के नये प्रधानमंत्री बने।

•2001 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरान पर प्रतिबंध की अवधि बढ़ाई।

•2001 - रातुविता मोमेदोनू फिजी के कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त।

•2002 - सर्बिया व यूगोस्लाविया में संधि पर हस्ताक्षरर, सेना गाजा पट्टी में घुसी।

•2004 - चीन में निजी सम्पत्ति को क़ानूनी मान्यता प्रदान करने के लिए संविधान में संशोधन।

•2007 - कारगिल और स्कार्दु के बीच भारत - पाकिस्तान में बस सेवा प्रारम्भ करने पर सहमति हुई ।

•2008 - विक्ट्री समूह ने ब्रिटेन की प्रसिद्ध स्विचगियर निर्माता कंपनी ‘क्रेग एण्ड डेरिकार’ का अधिग्रहण किया।

•2008 - पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सह-चेयरमैन आसिफ़ अली जरदारी को पाकिस्तान में घूंसखोरी के आरोपों से बरी किया गया।

•2019 - आबु धाबी में विश्‍व विशेष ओलंपिक खेल 2019 शुरू।

•2019 - मुंबई फुटओवर ब्रिज हादसाः दो महिलाओं समेत पांच की मौत, 29 घायल।

•2019 - सेना की बढ़ी ताकत, मैन पोर्टेबल ऐंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल का हुआ सफल परीक्षण।

•2019 - करतारपुर कॉरिडोरः सकारात्मक रही भारत - पाक वार्ता, कई मुद्दों पर बनी सहमति।

•2020 - राष्‍ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्‍थान, पुणे ने कोविड-19 के 11 प्रकार के संक्रमणों की पहचान की व सरकार ने फेसमास्‍क और हैण्‍ड सैनिटाइजर आवश्‍यक वस्‍तुएं घोषित की।

•2020 - तमिलनाडु के कुडनकुलम परमाणु विद्युत परियोजना की दूसरी इकाई में उत्‍पादन फिर से शुरू हुआ।

 14 मार्च को जन्मे व्यक्ति 
 Born on 14 March 

•1833 - हॉब्स टेलर - पहली महिला डेंटिस्ट।

•1879 - अलबर्ट आइंस्टाइन - बुद्धि के धनी और प्रसिद्ध वैज्ञानिक
अल्बर्ट आइंस्टीन का जीवन परिचय Biography of Albert Einstein
अल्बर्ट आइंस्टीन का जीवन परिचय
Biography of Albert Einstein


•1913 - एस. के. पोट्टेक्काट्ट - प्रसिद्ध मलयालम साहित्यकार

•1965 - आमिर खान - बॉलीवुड के मिस्‍टर परफेक्सिनिस्ट कहे जाने वाले अभिनेता
आमिर खान जीवन परिचय Biography of Aamir Khan in Hindi
आमिर खान जीवन परिचय
Biography of Aamir Khan in Hindi


•1972 - इरोम चानू शर्मिला - मणिपुर की मानवाधिकार कार्यकर्ता।

 14 मार्च को हुए निधन 
 Died on 14 March 

•1883 - कार्ल मार्क्स - प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक, अर्थशास्त्री और वैज्ञानिक समाजवाद का प्रणेता।

•1963 - जयनारायण व्यास - भारत के प्रमुख स्वतंत्रता सैनानी

•1997 - वीरेंदर पाटिल - एक वरिष्ठ भारतीय राजनीतिज्ञबार कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे।

•2018 - स्टीफन हॉकिंग - विश्व प्रसिद्ध भौतिक वैज्ञानिक

2018 - नरेन्द्र झा - भारतीय अभिनेता (रईस, हैदर), हृदयघात से निधन।

•2018 - वसंत वैद्यनाथन - श्रीलंका में हिन्दू कार्यकर्ता और रेड़ियो प्रसारणकर्ता।

•2020 - रामचंद्रन - मलयालम को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिलाने वाले कवि ।

 14 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 

 Important Events of March 14 


🔅 पाई दिवस।
पाई दिवस pi day


🔅 International Day of Action for Rivers .
International Day of Action for Rivers .