11 March : History of Today - 11 मार्च : आज का इतिहास




 11 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 
 Important events of March 11 

•1399 - दिल्ली सहित उत्तर भारत में मारकाट मचाने के बाद तैमूर लंग ने सिन्धु नदी पार की।

•1669 – इटली में एटना ज्वालामुखी फटने से 15 हजार लोगों की मौत हुई।

•1881 - रामनाथ टैगोर की प्रतिमा कोलकाता के टाउन हॉल में स्थापित की गई।

1895 – स्पेन के जहाज रीना रीगेंटा के जिब्राल्टर में डूबने से 400 यात्रियों की मौत हुई।

•1904 – माल्टा द्वीप इस्लामी क्षेत्रों में शामिल हो गया।

•1917 - बगदाद पर ब्रिटिश फौजो ने 1917 में कब्जा किया।

•1918 - मास्को रूस की राजधानी बनी।

•1935 - बैंक कनाडा का गठन किया गया।

•1948 – देश के पहले आधुनिक पोत जल उषा का विशाखापत्तनम में जलावतरण हुआ।

•1963 - सोमालिया ने ब्रिटेन के साथ राजनयिक संबंध तोड़े।

•1978 – इजरायली शहर तेल अवीव में आतंकवादी हमले में 45 लोगों की मौत हुई।

•1981 - चिली में संविधान लागू हुआ।

•1985 – सोवियक संघ के पहले और अंतिम राष्ट्रपति मिखाएल गोर्बाचेव सोवियत संघ के सर्वोच्च नेता बने।

•1990 - लिथुआनिया ने स्वतंत्रता की घोषणा की।

•1996 - सैटेनिक वर्सेज के लेखक सलमान रुश्दी के ख़िलाफ़ फ़तवा को ईरान ने वापस लिया।

•1999 - इंफोसिस कंपनी पहली भारतीय कंपनी है जो नशदाक (NASDAQ) अंतरराष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज की सूची में आई।

•2001 - संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान का एशिया के चार देशों की यात्रा पाकिस्तान से प्रारम्भ, अन्नान कश्मीर पर भारत के रुख़ से सहमत, बौद्ध प्रतिमाओं के ध्वंस के संबंध में तालिबान ने अन्नान का अनुरोध ठुकराया।

•2001 - पुलेला गोपीचंद बैडमिंटल में विश्व चैंपियन बने।

•2004 स्पेन में तीन रेलवे स्टेशनों पर हुए बम विस्फोटों में 190 मरे, 1200 घायल।

•2006 - यूनानी संसद ने दाह-संस्कार को अनुमति देने वाले क़ानून को बहुमत से पारित किया।

•2007 - सुनिता ने कोलकाता से वाघा तक के 2,012 किमी के सफर को रिवर्स गियर में गाड़ी चलाकर पूरा किया।

•2008 - पाकिस्तान के लाहौर में हुए दो आत्मघाती विस्फोटों में 26 लोग मारे गये।

•2008 - अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा के यान एंडेवर ने अंतरिक्ष स्टेशन की ओर उड़ान भरी।

2008 - मेघालय में 8वीं विधान सभा के 57 सदस्यों ने शपथ ली।

•2008 - उत्तर प्रदेश के दोनों सदनों में विनियोग विधेयक ध्वनि मत से पारित हुआ।

•2011 - तोहोकू के नज़दीक भूकंप से जापान में सुनामी और फुकुशिमा परमाणु संयंत्र हादसा हुआ।

•2011- भारतीय रक्षा वैज्ञानिकों ने उड़ीसा के समुद्र तट पर 350 किलोमीटर दूर तक मार करने वाली धनुष और पृथ्वी मिसाइलों का सफल परीक्षण किया।

•2019 - भारत : केन्‍द्र ने राज्‍य सरकारों को शत्रु सम्‍पत्तियों के सार्वजनिक उपयोग की अनुमति दी।

•2019 - स्‍वदेश में विकसित गाइडेड रॉकेट प्रणाली पिनाक का राजस्थान के पोखरण में सफल परीक्षण।

•2019 - हरियाणवी पहलवान बजरंग पुनिया पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित , 

•2018 एशियाई खेलों में देश के लिए गोल्ड मेडल जीता था।

•2020 - विश्व बैंक, भारत सरकार और हिमाचल प्रदेश सरकार ने कृषि उत्पादकता बढ़ाने और हिमाचल प्रदेश में जल प्रबंधन प्रथाओं में सुधार के लिए 80 मिलियन डालर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए। 

•2020 - एसबीआई ने बचत खाते में न्यूनतम बैलेंस की अनिवार्यता खत्म की।

 11 मार्च को जन्मे व्यक्ति 
 Born on 11 March 

•1915 - विजय हजारे - भारतीय क्रिकेटर ।

•1925 - मदनसिंह मतवाले - हैदराबाद रियासत के साथ संघर्ष करने वाले प्रमुख व्यक्तियों में से एक।

•1927 - वी.शांता - रेमन मैग्सेसे पुरस्कार विजेता भारतीय महिला चिकित्सक।

1942 - कैप्टन अमरिंदर सिंह - पंजाब के मुख्यमंत्री।

•1961 - मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान - अबु धाबी के राजकुमार।

 11 मार्च को हुए निधन 
 Died on 11 March 

•1689 - संभाजी - छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र, जिनकी औरंगजेब ने हत्या की।

•1980 - चन्द्रभानु गुप्त - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सैनानी और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।

2020 - संतु मुखोपाध्याय - प्रसिद्ध बंगाली अभिनेता

•2020 - डॉ. दर्शन सिंह बराड़ - कृषि वैज्ञानिक ।

 11 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 
 Important events and festivities of 11 March